Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

कांग्रेस देश में बदलाव लेकर आएगी : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार में देश थका सा महसूस कर रहा है और 2019 के आम चुनाव में बदलाव चाहता है और सिर्फ उनकी पार्टी आगे की राह दिखा सकती है। पार्टी के 84वें अधिवेशन में राहुल ने कहा कि बैठक का मकसद न सिर्फ कांग्रेस बल्कि पूरे देश के भविष्य की दिशा तय करना है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि देश 2019 के लोकसभा चुनावों में बदलाव की तलाश में है। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज को बांटने का आरोप लगाया और कहा कि सिर्फ कांग्रेस इस बंटवारे की दरार भर सकती है। राहुल ने कहा, "आज देश में गुस्सा फैल रहा है, देश को बांटा जा रहा है और लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है, लेकिन हमारा काम लोगों को साथ लाना है।"उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं और किसानों सहित विभिन्न वर्गो के लोग निराशा महसूस कर रहे हैं। राहुल ने कहा, "करोड़ो युवा जो आज थका सा महसूस कर रहे हैं, जब वे मोदी की ओर देखते हैं..वे आगे की राह देखने में सक्षम नहीं हो पाते हैं।"उन्होंने कहा, "वे नहीं जानते कि उन्हें कहां से रोजगार मिलेगा। किसानों को अपनी अनाज का उचित दाम कब मिलेगा। देश एक तरह से थक गया है और एक रास्ता तलाश रहा है।" कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह दिल से कह रहे हैं कि सिर्फ कांग्रेस देश को रास्ता दिखा सकती है। उन्होंने कहा, "अधिवेशन का उद्देश्य कांग्रेस और देश को आगे की राह दिखाना है। 

यह भविष्य की बात कर रहा है, यह बदलाव की बात कर रहा है।"राहुल ने कांग्रेस की लड़ाई लड़ने और इसके प्रतीक की रक्षा के लिए अपनी मां सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम सहित पार्टी के नेताओं के योगदान को याद किया। कांग्रेस प्रमुख ने युवाओं और पार्टी में अनुभव के बीच संतुलन बनाने की जरूरत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "हमने अपनी परंपरा में बदलाव किया है लेकिन हम अपने अतीत को नहीं भूल सकते। युवाओं के बारे में बात होती है, लेकिन मैं इस मंच से कहना चाहता हूं कि युवा कांग्रेस को आगे ले जाएंगे, लेकिन अनुभवी नेताओं के बिना आगे नहीं बढ़ सकते। मेरा काम युवाओं और वरिष्ठ नेताओं को साथ लाना है।" राहुल ने कहा कि उनका काम पार्टी को एक नई दिशा दिखाना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी और विपक्षी पार्टी के बीच एक बड़ा फर्क यह है कि वे नफरत की विचारधारा का अनुसरण करते हैं, जबकि कांग्रेस प्रेम, सौहार्द और भाईचारा की विचारधारा का अनुसरण करते है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रतीक चिन्ह 'हाथ' का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक ऐसा प्रतीक है, जो सारे देश को एकजुट रखता है, आगे ले जाता है। इस अधिवेशन में देशभर से कांग्रेस के सदस्य शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है और रविवार को इसका समापन हो रहा है। 

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD