Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

भाजपा से गठबंधन कर 2014 में कुछ हासिल नहीं हुआ : एन. चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती (आंध्र प्रदेश) , 09 Mar 2018

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने से तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) को कुछ हासिल नहीं हुआ। पार्टी नेताओं के साथ यहां एक बैठक और पार्टी सांसदों के साथ नियमित टेलीकांफ्रेंस में नायडू ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के बाद मोदी सरकार से नाता तोड़ने के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को तेदेपा के दोनों केंद्रीय मंत्रियों पी.अशोक गजपति राजू और वाई.एस. चौधरी का इस्तीफा मंजूर कर लिया।ऐसा कहा जा रहा है कि नायडू ने बैठक के दौरान इस ओर इशारा किया कि तेदेपा ने वर्ष 2014 में अकेले चुनाव लड़ने पर स्थानीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव और आम चुनाव में भाजपा से गठबंधन करने के बावजूद भी पार्टी को इतने ही प्रतिशत वोट मिले।तेदेपा के सांसदों ने नायडू को सूचित किया कि संसद में कई पार्टियों ने तेदेपा के मोदी सरकार से अलग होने के निर्णय का समर्थन किया है।कई मंत्रियों और नेताओं ने उनसे कहा कि राज्य की 98 प्रतिशत जनता राज्य द्वारा 'समय पर और सही निर्णय' लेने की प्रशंसा कर रही है।नायडू ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक प्रगति पर नजर रखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की टीम भी गठित की।दिल्ली में तेदेपा के लोकसभा सदस्य जे.सी. दिवाकर. रेड्डी ने मीडिया से कहा कि तेदेपा का भाजपा के साथ 'तलाक' पूरा हो गया।उन्होंने कहा, "जब पति और पत्नी अलग होते हैं, तो वे लोग अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बात करते रहते हैं। यह उनकी जवाबदेही होती है। अब के बाद भाजपा के साथ हमारी बैठक कुछ ऐसी ही होंगी।"

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD