Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

जस्टिन टड्रो ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, अलगाववादियों को समर्थन से इंकार

Listen to this article

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Feb 2018

Last updated on: Feb 21, 2018, 00:00 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने बुधवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका,और कनाडा में बड़ी संख्या में बसे प्रभावशाली सिख और पंजाबी समुदाय की महत्ता को रेखांकित किया। भारतीय पारंपरिक परिधान में सिर ढके टड्रो परिवार ने सिखों की पवित्र पुस्तक गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और लंगर में अपने हाथों से रोटियां बनाई। उन्होंने करीब एक घंटा सिखों के इस पवित्र स्थल पर बिताया।टड्रो ने बाद में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से यहां एक होटल में मुलाकात की और कहा कि उनका देश भारत और कहीं भी किसी अलगाववादी आंदोलन का समर्थन नहीं करता है। अमरिंदर ने बाद में कहा कि उन्होंने खालिस्तान का मुद्दा उठाया था और कनाडा में कुछ तत्वों का समर्थन किया था, जिसके कारण पंजाब में अस्थिरता फैली।टड्रो का यह स्पष्ट आश्वासन ऐसे समय में आया है, जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अलगाववाद और घृणास्पद अपराधों को कम करने में कनाडा के प्रधानमंत्री से सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने उनकी 40 मिनट की मुलाकात के बाद खुलासा किया, "क्यूबैक में अलगाववादी आंदोलन का हवाला देते हुए टड्रो ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इस तरह के खतरों का सामना किया है और वह हिंसा के खतरे से पूरी तरह जागरूक हैं। उन्होंने अपनी पूरी ताकत से इसे समाप्त करने के लिए काम किया है।"अमरिंदर ने टड्रो को एक भारत के उनके मुखर रुख के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कनाडा के नौ कार्यकर्ताओं की एक सूची भी सौंपी, जिनपर आतंकी गतिविधियों के लिए हथियारों का वित्तपोषण और आपूर्ति कर पंजाब में घृणास्पद अपराधों में शामिल होने का आरोप है। इसके साथ ही ये लोग यहां युवाओं और बच्चों को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश में भी शामिल हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भारतीय-कनाडाई का मुद्दा भी उठाया। उनका मानना है कि राज्य में निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं में ये लोग शामिल हैं। उन्होंने टड्रो से इस तरह के तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया।दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्य संबंध फिलहाल बहुत कम हैं। अमरिंदर ने टड्रो से पंजाब में कनाडा से निवेश बढ़ाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त परियोजनाओं के माध्यम से सहयोग पर सहमति व्यक्त की।बैठक में कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्जन और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे।इससे पहले टड्रो अपने परिवार सहित मुंबई से यहां श्री गुरु राम दासजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे, जहां उनका स्वागत केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सिद्धू ने किया। यहां से वे सीधे स्वर्ण मंदिर परिसर पहुंचे और मत्था टेका। चार भारतीय मूल के मंत्रियों समेत पांच कनाडाई संघीय मंत्रियों के साथ यहां पहुंचे टड्रो का स्वर्ण मंदिर में प्रवेश पर स्वागत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया। सफेद रंग का कुर्ता पहने और सिर पर केसरिया सिरोपा बांधे टड्रो ने स्वर्ण मंदिर परिसर में अपनी पत्नी सोफी के साथ प्रवेश किया। सोफी ने फिरोजी रंग का कुर्ता और उनके बच्चों ने भारतीय पारंपरिक परिधान पहन रखे थे। इसके साथ ही प्रवेश के दौरान 'बोले सो निहाल सत श्री अकाल' के नारे गूंजने लगे।टड्रो और उनके परिवार के सदस्य सबसे पहले लंगर कक्ष गए, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंगर में मौजूद थे और साथ ही उन्होंने सेवा में हिस्सा लिया। इसके दौरान वह छोटे से स्टूल पर बैठ गए और फिर उन्होंने आटा गूंधा और रोटियां बेली। कनाडा के प्रधानमंत्री ने सूर्य की रोशनी में नहाए और चमचमाते स्वर्ण मंदिर में प्रवेश से पहले परिक्रमा भी की। परिवार ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। गुरुग्रंथ साहिब सिखों की पवित्र पुस्तक है, जिसे एक जिंदा गुरु के रूप में माना जाता है। टड्रो परिवार को स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ने सिरोपा (पारंपरिक सम्मान वस्त्र) भेट किया।टड्रो की यात्रा के मद्देनजर इस पवित्र शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। टड्रो की अमृतसर यात्रा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार से ही सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। 

 

Tags: Justin Trudeau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD