Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

जापान और भारत के संबंध मैत्रीपूर्ण रहे हैं : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 20 Feb 2018

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जापान दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय दूतावास में आयोजित 'निवेश प्रोत्साहन संगोष्ठी' को संबोधित करते हुए कहा कि जापान और भारत के बीच के द्विपक्षीय संबंध हमेशा से सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। पिछले कुछ वर्षो में ये संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि समान मूल्यों और परंपराओं की ठोस नींव के आधार पर दोनों देशों के राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक हितों का अभिसरण हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि समान सामरिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और उसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए दोनों राष्ट्रों ने साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। हमारे संबंध उन्मुक्त, खुले और समृद्ध विश्व के लिए मूल्य-आधारित साझेदारी के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। बिहार को एक विकासशील राज्य बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षो में इस राज्य ने महत्वपूर्ण बदलाव देखा है। इस अवधि में बिहार में स्थिर मूल्य पर विकास दर करीब 10 प्रतिशत रही है, जो अधिक दरों से बढ़ने वाले भारतीय राज्यों में से एक है। इस पहल में लोक वित्त प्रबंधन और सरकारी व्यय में सुधार, बुनियादी ढांचा के निर्माण और मानव संसाधन के विकास में सार्वजनिक निवेश शामिल है। 

राज्य सरकार के विकास के एजेंडा पर आधारित बिहार का पुनरूत्थान और जापान के मेजी पुनस्र्थापन में काफी समानताएं हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा, "मैं इस विकास दर को बनाए रखने में, इसे और अधिक जीवंत और स्व-सृजनात्मक बनाने में आपके सहयोग की अपेक्षा करता हूं। मैं आप सभी उपस्थित सदस्यों का आह्वान करता हूं कि आप बिहार के विकास में सक्रिय साझीदार बनें।" बौद्ध सर्किट की चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इस सर्किट की संपर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से, दो 'फोर लेन' राष्ट्रीय राजमार्गो को जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा वित्तपोषित किया जा रहा है। पहला राज्य की राजधानी पटना से बोधगया-डोभी (एनएच 83) है, जबकि दूसरा गया से राजगीर और नालंदा होते हुए बिहारशरीफ (एनएच 82) है। दोनों परियोजनाओं का निर्माण चल रहा है, जो 2019 तक पूरा होगा। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी बिहार में 'वन प्रबंधन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए क्षमता विकास' कार्यक्रम के साथ भी जुड़ा हुआ है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जेआईसीए ने बुनियादी ढांचे के साथ-साथ क्षमता विकास के लिए वित्तपोषण किया है। 

नीतीश कुमार ने बिहार को एक विकासशील राज्य बताते हुए कहा कि यहां निवेश के असीम अवसर हैं। बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत एवं धरोहर है। यह राज्य उपजाऊ भूमि, पर्याप्त जल-संसाधन, मध्यम जलवायु एवं मेहनती लोगों से संपन्न है। ज्ञान की भूमि के अपने ऐतिहासिक विरासत के साथ यहां की युवा आबादी जीवंत एवं प्रतिभावान है। उन्होंने कहा कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण, कपड़े, वस्त्र और चमड़े, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाएं और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण को उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में रखते हुए इनके क्लस्टर आधारित विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। इन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए सक्रिय रूप से विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "बिहार और जापान एक लोकनीति साझा करते हैं, जो शांति, सौहार्द, परंपरा तथा संस्कृति के गहरे आंतरिक मूल्यों पर आधारित है। हम दोनों के बीच बौद्ध धर्म एक स्थायी सेतु का काम करता है जो इस साझीदारी को आदर्श बनाता है।"उल्लेखनीय है कि नीतीश अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान सोमवार को टोक्यो पहुंचे थे। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात भी की थी। नीतीश के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी जापान गया है। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD