Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर

 

महिला सशक्तिकरण के लिए महिला आरक्षण जरूरी : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Feb 2018

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां शनिवार को कहा कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के कई काम किए जा रहे हैं, और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अब महिला आरक्षण विधेयक पारित किया जाना चाहिए, ताकि संसद और विधानमंडल में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण का लाभ मिल सके।नीतीश ने पटना में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "स्वास्थ्य, शिक्षा, अंतरिक्ष हर जगह महिलाओं की मौजूदगी है, ऐसे में महिलाओं की जो क्षमता और मेधा है, उसका इस्तेमाल होना चाहिए। हमने इस दिशा में काफी पहल की है।"बिहार के मुख्यमंत्री ने इशारों ही इशारों में विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, "मैंने कभी दिखावे के लिए और वोट के लिए कोई काम नहीं किया। हां, वोट देने वालों की भलाई का काम किया है।" उन्होंने कहा, "हमने महिलाओं की जागृति पर काम किया और बिहार में हमने 50 प्रतिशत महिलाओं को पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया, साथ ही नगर निकाय चुनाव में भी आरक्षण दिया। हमने बिहार में विकास की पहल की है।"मुख्यमंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार ने जीविका के मॉडल को स्वीकार कर लिया। बिहार में आठ लाख स्वयं सहायता समूह हैं, इससे महिलाओं में जागृति आ रही है। बिहार के गांव में कम पढ़ी-लिखी महिलाएं भी बैंक और बाकी चीजों के बारे में जान रही हैं, उनमें समाजिक तौर पर जागृति आ रही है।"नीतीश ने बिहार में शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा, "महिलाओं की मांग पर ही बिहार में शराबबंदी लागू की गई है, जिसके सुखद परिणम भी सामने आ रहे हैं। शराबबंदी के बाद बिहार में बहुत शांति का माहौल है। इस कदम से नारी सशक्तिकरण को बल मिला है।" उन्होंने बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की भी चर्चा की।नीतीश ने बिहार के पुराने गौरव को वापस लौटाने की बात की और सम्मेलन में आए सभी लोगों का बिहार आने के लिए आभार जताया। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD