Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा

 

'समान विचारधारा वाले दल' 2019 में भाजपा को हरा सकते हैं : शरद पवार

शरद पवार
शरद पवार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2018

Last updated on: Feb 13, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर समान विचारधारा वाली पार्टियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन( राजग) को चुनौती पेश करने के विचार को आगे बढ़ाया है। 'द वायर' को दिए साक्षात्कार में पवार ने कहा कि देश का ताजा माहौल खासकर किसानों, मध्यमवर्गीय परिवारों और यहां तक की नौकरी मुहैया कराने में विफल रहने पर युवा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विरुद्ध' हैं।उन्होंने कहा, "आज के समय में, मोदी संसद में सुखद अवस्था में हैं। उनकी पार्टी कई राज्यों में सत्ता में है। लेकिन, जो माहौल पनप रहा है वह किसानों, मध्यमवर्ग, अल्पसंख्यकों और यहां तक की युवाओं की मनोदशा में बड़े बदलाव का है।"पवार ने कहा, "मोदी सरकार रोजगार के बारे में बात करती है, लेकिन चिदंबरम ने संसद में दिखाया कि कैसे केंद्र और राज्य में लाखों पद खाली पड़े हुए हैं। स्वभाविक रूप से, देश के युवा इस सरकार से नाखुश हैं। वे लोग विकल्प तलाश रहे हैं और अगर हम इस धड़े के लोगों में विश्वास पैदा करने में सफल रहे तो हमारे पास अच्छा अवसर होगा।"यह पूछे जाने पर कि ऐसे ही पहले के प्रयास विफल हो चुके हैं, उन्होंने सकारात्मक रुख जताया लेकिन साथ में कहा कि यह अन्य पार्टियों के पहल पर भी निर्भर करेगा और इसे केवल एनसीपी पर नहीं छोड़ा जा सकता।उन्होंने कहा, "मैं अभी भी इस विचार के बारे में निश्चिंत हूं लेकिन इसे मैं अकेले नहीं कर सकता, इसका निर्णय साथ मिलकर लेना होगा।"पवार ने इसी तरह की कोशिश 26 जनवरी को मुंबई में की थी जहां उन्होंने 'संविधान बचाओ' कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं को आमंत्रित किया था।यह पूछे जाने पर कि मोदी द्वारा 'संभावित गठबंधन को तोड़ने के प्रयास के तहत सभी भ्रष्ट राजनीतिज्ञों को जेल भेजने को लेकर धमकाने' पर वह कैसा महसूस करते हैं उन्होंने कहा, "मोदी प्रतिशोध लेने वाले (विन्डिक्टिव) राजनीतिज्ञ हैं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में मैंने देखा है कि लोग प्रतिशोध की राजनीति पसंद नहीं करते।"

 

Tags: Sharad Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD