Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन

 

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालघर (महाराष्ट्र) , 07 Feb 2018

महाराष्ट्र में बुधवार को तेज गति से जा रही एक कार के पेड़ से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब 3.30 बजे की है जब दोस्तों का एक समूह वदराई गांव में एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। सतपति पुलिस स्टेशन के मानसिंह पाटिल ने बताया कि वॉक्सवैगन वेंटो जैसे ही पालघर-माहिम सड़क पर पाटिलवाड़ी के पास एक मोड़ पर पहुंची तभी अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार बरगद के पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सतपति पुलिस थाने में ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नाले में कार गिरी देखकर मदद बुलाई। पांचों मृतकों को पालघर अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान विराज ए. वेटल (25), संतोष वामन भाईराम (37), नीलेश तमोर (25), दीपेष पगधारे (24) और किरन पगधारे के रूप में हुई है। सभी पालघर के अलग-अलग गांव में रहते थे। घटना के वक्त विराज कार चला रहा था। एक जांचकर्ता ने बताया कि फिलहाल यह ज्ञात नहीं है कि चालक का वाहन पर से नियंत्रण कैसे खो गया। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वह शराब के नशे में था या नहीं।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD