Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला

 

छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, 9 घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) , 24 Jan 2018

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार शाम हुई मुठभेड़ में डीआरजी ( डिस्ट्रक्ट रिजर्व ग्रुप) के 4 जवान शहीद हो गए और 9 जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को हेलीकाप्टर की मदद से रायपुर लाया गया है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र से डीआरजी और एसटीएफ का संयुक्त बल नक्सली गश्त सर्चिग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम ईरपानार एवं गोमटेर के मध्य जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। लगभग दो घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई, इसके बाद अंतत: नक्सली घने जंगलों की ओट लेकर भाग खड़े हुए। डीआईजी सुंदरराज ने कहा कि नक्सली हमले में डीआरजी के दो एएसआई समेत कुल चार जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि 9 अन्य घायल जवानों को हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया है। आईजी सिन्हा ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य, खून के धब्बे और घसीटे जाने के निशान से यह साबित होता है कि कुछ नक्सली मारे गए हैं और कई लहुलूहान हुए हैं। घायल नक्सलियों के शव उनके साथी अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD