Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

बवाना अग्निकांड : भाजपा का आरोप, फैक्ट्री का लाइसेंस 'आप' ने दिया

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2018

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि शनिवार को बवाना में जिस पटाखा फैक्ट्री में अग्निकांड हुआ है, उसका लाइसेंस दिल्ली सरकार ने दिया है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, "यह स्थान, यह फैक्ट्री और इसका लाइसेंस, सबकुछ दिल्ली सरकार और इसके उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी।"उनका समर्थन करते हुए उत्तरी दिल्ली की मेयर प्रीति अग्रवाल ने कहा, "बवाना औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली प्रदेश औद्योगिक और ढांचागत विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) के अंतर्गत आता है और इसका भूमि आवंटन दिल्ली सरकार ने किया है।"इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेयर प्रीति अग्रवाल का एक वीडियो जारी करते हुए उन पर हमला किया था। वीडियो में मेयर अधिकारियों को अग्निकांड के मामले में कुछ भी बोलने से मना कर रही थीं।

केजरीवाल ने शनिवार रात एक वीडियो रिट्वीट किया था, जिसमें अग्रवाल को यह बोलते हुए सुना जा सकता है, "इस फैक्ट्री का लाइसेंस हमने दिया है, इसलिए हम इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दे सकते।"इसके बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, "इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। जहां 17 लोगों की मौत हो गई है और मुख्यमंत्री एक झूठे वीडियो को रीट्वीट कर रहे हैं।"मेयर ने मीडिया से कहा, "मैंने अपने कुछ साथियों से घटनास्थल के बारे में कुछ पूछ रही थी और उस समय मेरा मतलब था कि ऐसी दुर्घटना होने पर कुछ भी ऐसा नहीं बोलना चाहिए।"मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री इसके लिए उनसे माफी मांगें।पश्चिम दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में आग लगने से 10 महिलाओं सहित कुल 17 लोगों की जलकर या दम घुटने से मौत हो गई थी और 30 अन्य लोग घायल हो गए थे। इस गोदाम का उपयोग पटाखे रखने के लिए भी किया जाता था। फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Tags: Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD