Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी

 

सर्वोच्च न्यायालय ने 'पद्मावत' पर 3 राज्यों में लगा प्रतिबंध हटाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jan 2018

सर्वोच्च न्यायालय ने फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज पर रोक के गुजरात, राजस्थान और हरियाणा की सरकारों के आदेश पर गुरुवार को रोक लगा दी। अब फिल्म के पूरे देश में रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म जगत ने सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश की सराहना की है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने तीन राज्यों द्वारा विवादास्पद फिल्म की रिलीज पर लगाई गई रोक की 'अधिसूचनाओं और आदेशों' पर रोक लगाते हुए कहा कि अन्य राज्य भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी नहीं करेंगे।अपने पूर्व फैसले का जिक्र करते हुए अदालत ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है।अदालत ने यह फैसला फिल्म के निर्माताओं भंसाली प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की याचिका पर सुनाया। निर्माताओं ने गुजरात, राजस्थान और हरियाणा सरकार द्वारा फिल्म की रिलीज पर लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती दी थी।

इस फिल्म का विरोध करने वाले राजपूत संगठन श्री राजपूत करणी सेना ने अपनी अगली रणनीति तैयार कर ली है।संगठन के एक नेता ने आईएएनएस को बताया कि उन लोगों ने देशभर के सिनेमाघरों के मालिकों से कहा है कि वह फिल्म को ना दिखाएं। अगर वह फिल्म प्रदर्शित करेंगे तो फिर वे इसका 'खामियाजा' भुगतने के लिए तैयार रहें।फिल्म बिरादरी के सदस्य श्याम बेनेगल, मनीष मुंद्रा, मधुर भंडारकर और अशोक पंडित भी उन लोगों में शामिल है जिन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की है।बेनेगल ने आईएएनएस से कहा, "साफ है, यह अभिव्यक्ति की आजादी की जीत है।"अशोक पंडित ने आईएएनएस से कहा, "इस फैसले ने राजनीतिक दलों के अहंकार को तोड़ दिया है जिन्होंने यह सोच कर इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था कि वे ऐसा कर सकते हैं। यह फिल्म उद्योग की बड़ी जीत है।"

निर्माता मुंद्रा ने ट्वीट किया, "सीबीएफसी के प्रमाणीकरण के बाद भी फिल्म 'पद्मावत' पर प्रतिबंध लगाना राज्यों का कायरतपूर्ण कृत्य था। क्या वे वोट बैंक की राजनीति करने की कोशिश कर रहे थे या कानून और व्यवस्था के प्रबंधन की अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहे थे।"अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "दिन की सबसी अच्छी खबर। इस फैसले से लोकतंत्र में हमारे विश्वास की बहाली हुई हैं।"साहित्यकार चेतन भगत ने कहा, "यह एक बेहतरीन फैसला है। हर कहानी को उस तरह से नहीं कहा जा सकता जिस तरह से दबंग लोग चाहते हैं।"फिल्मकार रोहित शेट्टी ने उम्मीद जताई कि फिल्म शानदार तरीके से रिलीज होगी।

 

Tags: Supreme Court , BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD