Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

मीडिया ने दिया म्हादेई, गोमांस विवादों को तूल : मनोहर पर्रिकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 10 Jan 2018

Last updated on: Jan 10, 2018, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को मीडिया पर म्हादेई जल विवाद और गोमांस विवाद को अनावश्यक तूल देने का आरोप लगाया। पर्रिकर ने कर्नाटक में उनकी पार्टी के नेता बी. एस. येदियुरप्पा को लिखे पत्र में 'मानवतावादी आधार' पर म्हादेई जल विवाद का हल ढूंढने का सुझाव दिया था। इस पत्र का गोवा और कर्नाटक, दोनों जगहों पर विरोध हुआ।मीडिया पर इस मसले को तूल देने का आरोप लगाते हुए पर्रिकर ने कहा, "म्हादेई मुद्दा न तो मेरा है और न ही गोवा का..म्हादेई मुद्दा आपके (मीडिया) द्वारा सृजित है।"म्हादेई नदी पर बन रहे काल्सा-भांदुरा बांध परियोजना को लेकर गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच पैदा हुआ यह विवाद इस समय केंद्रीय अभिकरण के पास लंबित है। कर्नाटक म्हादेई बेसिन के पानी का रुख पास के ही मालप्रभा नदी की ओर मोड़ना चाहता है। म्हादेई नदी को मांडवी नदी भी कहा जाता है और इसे उत्तर गोवा की जीवन रेखा माना जाता है। मांडवी नदी कर्नाटक से निकलती है और गोवा के पणजी में अरब सागर में मिलती है। इस नदी का विस्तार कर्नाटक में 28.8 किलोमीटर और कर्नाटक में 50 किलोमीटर है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया पर गोवा में गोमांस की कमी का मुद्दा उछालने का भी आरोप लगाया। गोवा में गोरक्षा दलों व पुलिस अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गोमांस कारोबारी चार दिनों तक हड़ताल पर रहे। सरकार की र से कर्नाटक से गोमांस मंगाने में सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल मंगलवार को वापस ली गई। पर्रिकर ने कहा, "मसला क्या था? आपको तथाकथित पशुओं का हित चाहने वालों से पूछना चाहिए। मैंने पुलिस से कानून के अनुसार काम करने को कहा है। कानूनी प्रावधानों के मुताबिक अगर कागजात हैं और सही बिल है तो आप किसी को (मास) मंगाने से नहीं रोक सकते हैं।"मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, "मैं इस मामले को उस तरह से नहीं देखता हूं जैसे आप देखते हैं। आपके देखने का नजरिया गलत है, विचारधारा प्रेरित है। मेरा मुद्दा कानून और व्यवस्था है।"

 

Tags: Manohar Parrikar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD