Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें न मेयर, न जिम्मेदार सरकार, शहर का हुआ बुरा हाल 10,000 रुपए की रिश्वत लेता एसडीएम का स्टेनो विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू डीड राइटर और उसका सहायक 22,5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन आप का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन करोड़ पंजाबियों की पसंद 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार प्रवासियों के खिलाफ है कांग्रेस : संजय टंडन अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : संजय टंडन शहर के बीचों-बीच बाजारों में चले गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री मोदी की फतेह रैली का गवाह बने पटियाला के एक लाख से अधिक लोग पंजाब में बिजली को लेकर हाहाकार : विजय इंदर सिंगला आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही सहित सुपर्णा शर्मा व कई नेता भाजपा में शामिल पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल भगवंत मान जी, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना कब मिलेगा? : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री को लोगों को उनकी पार्टी के लिए मतदान के लिए डराने के बजाय यह बताना चाहिए कि वे देश को आगे कैसे लेकर जाएंगी : सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पूर्वी में चुनाव अभियान के दौरान राजा वड़िंग ने बदलाव की वकालत की 'जुमलेबाजों' और उनकी 'जुमलेबाजी' से सावधान रहें : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग श्री आनंदपुर साहिब की आवाज संसद में उठाऊंगा: डा. सुभाष शर्मा श्री आनंदपुर साहिब के बहुमुखी विकास के लिए डॉ. सुभाष शर्मा ने जारी किया संकल्प पत्र इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ द्वारा 10वें विश्व जल मंच पर संसदीय बैठक का आयोजन किया गया

 

तमिलनाडु में बस हड़ताल जारी, विरोध प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 09 Jan 2018

तमिलनाडु के सरकारी बसों के हड़ताली कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को राज्य भर में प्रदर्शन किया। इस तरह यह हड़ताल छठें दिन भी जारी रही, जिससे सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को मानने से इनकार कर दिया। कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने राज्य में बस सेवाओं को बहाल रखने के लिए अस्थायी तौर पर बस चालकों की भर्ती जारी रखी।संघ के नेताओं ने माना कि हड़ताल से लोगों को पोंगल उत्सव से पहले असुविधा हुई है, लेकिन दावा किया कि कामकाजी व मध्य वर्ग ने उनके बंद का समर्थन किया है।एक बस चालक की पत्नी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। यह महिला अपने पति व दूसरे कर्मचारियों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही थी।महिला ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, "हम अपने पैसे की मांग कर रहे हैं। मेरे पति लगातार अथक सेवाएं दे रहे हैं और जब वे अपने बकाया राशि मांगते हैं तो यह व्यवहार हो रहा है।"सरकार का दावा है कि बेड़े की आधी बसें सड़कों पर वापस आ गई हैं, लेकिन यात्रियों का कहना है कि ऐसा नहीं है।परिवहन मंत्री एम.आर. विजय भास्कर ने पोंगल के लिए विशेष बसों की घोषणा की, लेकिन यात्रियों ने इसे जमीनी हकीकत के उलट बताया।हड़ताली कर्मचारियों ने मंत्री की काम पर वापस आने की अपील खारिज कर दी।हड़ताल का मुद्दा तमिलनाडु विधानसभा में भी गूंजा, जहां डीएमके नेता एम.के.स्टालिन ने मुख्यमंत्री से हड़ताली कर्मियों से बात करने का आग्रह किया। एआईएडीएमके के बागी नेता व निर्दलीय विधायक टी.टी.वी. दिनाकरन ने विधानसभा में पहली बार बोलते हुए सरकार से हड़ताली कर्मियों की समस्याएं सुलझाने का आग्रह किया।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD