Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन

 

चंदे में अनियमितता से आप का इनकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2018

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को बताए गए चंदे और वास्तविक चंदे में कथित रूप से भिन्नता के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, "केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में कथित भिन्नता के बारे में जानकारी दी, जिसमें कहा गया था कि यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन है।"राज्यसभा में पार्टी के नव नियुक्त सांसद एन.डी. गुप्ता ने यहां पत्रकारों से कहा, "इस रिपोर्ट का वास्तविकता में कोई आधार नहीं है। इसके पीछे भिन्नता की वजह केंद्रीय एजेंसियों द्वारा अलग-अलग समय में इसकी गणना करना है।"उन्होंने कहा, "पार्टी में, प्रत्येक चंदे का हिसाब रखा जाता है। इस मामले की सच्चाई को जानबूझकर तोड़ा-मरोड़ा गया है।"उन्होंने कहा, "इसके अलावा आयकर की धारा 138 के तहत इस संबंध में सूचना को फैलाने पर रोक है। मीडिया को इस संबंध में जानकारी देकर सीबीडीटी ने खुद ही कानून का उल्लंघन किया है।"आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा, "एक तरफ, केंद्र सरकार राजनीतिक चंदे को पारदर्शी बनाने की बात कहती है, उसी समय वह चुनावी बांड को वैधानिक मान्यता देने की बात कह रही है, जिससे राजनीतिक चंदे का स्रोत छुपाया जा सकेगा।"उन्होंने कहा, "राजनीतिक पार्टियों को मिले इस राजनीतिक बांड के स्रोत की जानकारी राष्ट्रीय बैंकों, आरबीआई और सरकार के पास उपलब्ध हो सकेगी।"गुप्ता ने कहा, "इसकी सहायता से सत्तारूढ़ पार्टी विपक्षी पार्टियों के डोनर का उत्पीड़न करने में सक्षम होगी।"

 

Tags: AAP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD