Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

गूगल ने डूडल के जरिए हरगोविंद खुराना को दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2018

गूगल ने मंगलवार को अपने डूडल के जरिए भारतीय मूल के अमेरिकी बॉयोकेमिस्ट व नोबेल पुरस्कार विजेता हरगोविंद खुराना का उनकी 96वीं जयंती पर सम्मान किया है, जो डीएनए अणुओं का रासायनिक संश्लेषण करने के लिए पहले वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते हैं। खुराना का जन्म रायपुर में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान के कबीरवाला में पड़ता है। वह परिवार के पांच बच्चों में सबसे छोटे थे। उनके पिता गणपत राय खुराना ब्रिटिश भारतीय प्रशासन में चुंगी क्लर्क के रूप में काम करते थे। गांव के करीब 100 लोगों में से सिर्फ खुराना परिवार साक्षर था। खुराना भारत में 1945 तक रहे और फिर लिवरपूल यूनिवर्सिटी से पी.एच.डी. की डिग्री लेने के लिए आगे की पढ़ाई पढ़ने इंग्लैंड चले गए, जिसके बाद उन्हें भारत सरकार से फेलोशिप मिल गई। 

खुराना 1952 से 1960 तक यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में शिक्षक के रूप में सेवारत रहे, जहां उन्होंने जैविक रूप से दिलचस्प फॉस्फेट एस्टर और न्यूक्लिक एसिड के क्षेत्र में काम शुरू किया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। साल 1966 में उन्होंने अमेरिका की नागरिकता ले ली और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान पदक से भी सम्मानित हुए। साल 1968 में उन्हें शरीर विज्ञान या मेडिसिन में मार्शल डब्ल्यू. नीरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू हौली के साथ नोबेल पुरस्कार मिला।नवंबर 2011 में अमेरिका के मेसाच्युसेट्स में खुराना का 89 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। उनके परिवार में उनके बच्चे जूलिया और डेविल हैं। 

 

Tags: Google

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD