Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

क्या अरविंद केजरीवाल और सुशील गुप्ता के बीच कोई सौदा हुआ है : मनोज तिवारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jan 2018

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने शुक्रवार को शहर के व्यापारी सुशील गुप्ता को आम आदमी पार्टी(आप) की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और पूछा कि क्या इस संबंध में दोनों के बीच कोई 'सौदा' हुआ है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यहां पत्रकारों से कहा, "इस समय, जब सरकारी अस्पतालों में लोगों के लिए बिस्तरों की कमी हो रही है, एक निजी अस्पताल के मालिक को उम्मीदवार बनाया गया है।"उन्होंने कहा, "एक तरफ सरकारी अस्पतालों में जहां बिस्तर कम हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल एक निजी अस्पताल के मालिक को टिकट दे रहे हैं।"तिवारी ने तंज कसते हुए पूछा, "मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई संबंध है या कोई सौदा हुआ है।"आम आदमी पार्टी ने दो दिन पहले आप नेता संजय सिंह, चार्टर अकाउंटेंट एन.डी. गुप्ता और व्यापारी सुशील गुप्ता को पार्टी की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था।तीनों उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरा।

तिवारी ने कहा, "दिल्ली में सत्ता में आने के बाद, आम आदमी पार्टी ने कहा था कि उन्होंने सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी है।"उन्होंने एक आरटीआई खुलासे के बारे में बताया, जिसमें कहा गया है कि जी. बी. पंत अस्पताल में कुल 758 बिस्तरों की क्षमता है, लेकिन यहां मरीजों के लिए केवल 735 बिस्तर उपलब्ध हैं।पूर्वोत्तर दिल्ली से भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि यहां तक कि दिल्ली के जनकपुरी के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 250 बिस्तरों की क्षमता है, लेकिन यहां मरीजों के लिए केवल 100 बिस्तर ही उपलब्ध हैं।तिवारी ने कहा, "जब हमने खिचड़ीपुर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में बिस्तरों की संख्या जानने के लिए आरटीआई दायर की तो, हमें बताया गया कि उन्हें अस्पताल के बिस्तरों की जानकारी नहीं है।"उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि क्या वजह है, जिसके कारण दिल्ली के लोगों को सजा दी जा रही है।तिवारी ने दिल्ली सरकार के दिसंबर के आदेश का हवाला देते हुए जी.बी. पंत अस्पताल में दिल्ली के लोगों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के पीछे के कारण पर भी सवाल उठाए।तिवारी ने कहा कि वह लोगों की तरफ से 'राज्यसभा सौदे' पर स्पष्टीकरण चाहते हैं।

 

Tags: Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD