श्री माता वैश्णो देवी श्राईन बोर्ड के सदस्यों डॉ. एस.एस. बलोरिया तथा बी.बी. व्यास ने गत शाम राजभवन में राज्यपाल एन. एन. वोहरा से भेंट की। राज्यपाल ने सदस्यों के साथ श्री माता वैश्णो देवी नारायण सुपर स्पैशलिटी अस्पताल ककरयाल की कार्यप्रणाली, ताराकोट मार्ग, कटड़ा से अधकुवारी तक 7.4 किलोमीटर सड़क को समयबद्ध पूरा करने तथा यात्रा के समक्ष तेजी से बढ़ती चुनौतियों के प्रबंधन से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की।