Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

अनियंत्रित पिकअप छप्पर में जा घुसी, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 24 Dec 2017

उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में चांदपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे बने छप्पर में जा घुसी। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर इस हादसे के चलते आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने मुआवजे का लिखित आश्वासन देकर शांत कराया। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह रोहनिया की तरफ से कैंट की तरफ जा रही एक पिकअप मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छप्पर में जा घुसी। इस हादसे में छप्पर के नीचे बैठे आठ लोग घायल हो गए। इसके बाद पिकअप आगे लगे ईंट के चट्टे से टकरा कर रुक गई। पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां अमरनाथ (55), बेटे दीपू (19) व पांच साल के बच्चे हर्ष की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर धरना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी के चार लाख के लिखित मुआवजे की घोषणा के बाद लोग माने और जाम समाप्त 

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD