Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नेताओं के बच्चों की जगह सामान्य परिवार के बेटे-बेटियों को मिलने लगी सरकारी नौकरी: मीत हेयर पारंपरिक उद्योग को पुनर्जीवित किया जाएगा-गुरजीत सिंह औजला साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 में होगी अभिषेक बच्चन की वापसी "कांगुवा" में नज़र आएगा हॉलीवुड लेवल का एक्शन लोकप्रिय गीत 'विग्दियां हीरन' के लिए विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोरती उर्वशी रौतेला नकली कागज़ों से 40 लाख रुपए का बैंक ऋण सीमा लेने वाले सात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज विजीलैंस ब्यूरो ने ऋण धोखाधड़ी मामले में भगौड़े बैंक मैनेजर को दिल्ली एयरपोर्ट से किया काबू लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी

 

जम्मू एवं कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Dec 2017

जम्मू एवं कश्मीर में स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से 9.8 डिग्री कम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। साथ ही श्रीनगर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के कारण सुबह नलों में पानी जमा रहा और लोग नलों के आसपास आग जलाकर जमे हुए पानी को पिघलाने की कोशिश करते नजर आए। साथ ही सुबह सड़कों पर फिसलन रही जिसके कारण शहर में वाहनों का आवागमन बहुत कम नजर आया। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.0 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, कटरा में 5.7 डिग्री, बटोटे में 0.3 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 2.9 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD