Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार : एंटोनियो गुटेरेस

एंटोनियो गुटेरेस
एंटोनियो गुटेरेस
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 12 Dec 2017

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। सिन्हुआ के मुताबिक, गुटेरेस ने सोमवार को न्यूयॉर्क में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर यूएन मुख्यालय में जुटे लोगों से कहा, "पिछले सात दशकों में मानवता ने काफी विकास किया है। दुनियाभर के लोगों ने अपेक्षाकृत अधिक आजादी और समानता हासिल की है।"संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर, 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अंगीकृत किया था। गुटेरेस ने कहा, "वे भेदभाव का विरोध करने और सुरक्षा के लिए लड़ने के लिए सशक्त हो गए हैं और उनकी न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास अवसरों तक अधिक पहुंच बनी है।"

गुटेरेस ने बताया कि आर्थिक बदहाली और शोषण की स्थितियों में सुधार हुआ है। बाल अधिकारों के साथ नस्लीय एवं धार्मिक भेदभाव पीड़ितों के अधिकार, विकलांग लोगों के अधिकार और आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के साथ महिला अधिकार उन्नत हुए हैं। लेकिन गुटेरेस ने चेताया कि समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।उन्होंने कहा, "मनुष्यों के अंतनिर्हित सम्मान और समान अधिकार अभी भी सार्वभौमिक पहुंच से दूर है। दुनियाभर के लाखों लोगों को अभी भी मानवाधिकार उल्लंघनों और दुर्व्यवहारों का सामना करना पड़ता है।"उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवाधिकारों का सम्मान किए बिना किसी भी देश में चिरस्थाई शांति और सुरक्षा हासिल नहीं की जा सकती। 

 

Tags: Antonio Guterres

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD