Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

मुझे अयोग्य करार देने के लिए 'हर तरफ' से दबाव था : शरद यादव

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Dec 2017

वरिष्ठ राजनेता शरद यादव ने गुरुवार को कहा कि उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य करार देने के लिए 'हर तरफ' से दबाव था और उन्हें यह पहले से ही पता था कि क्या फैसला लिया जाने वाला है। शरद यादव ने कहा, "मुझे पता था कि यह (अयोग्य करार दिया जाना) होने जा रहा है। कुछ मीडिया के लोगों ने इसके बारे में लिखा था। मैंने इसके लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिया था। मुझे कोई पछतावा नहीं है।"पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अंत नहीं है और सिद्धांतों की लड़ाई जारी रहेगी।हालांकि, शरद यादव ने अपने को अयोग्य करार देने के लिए राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू पर हमला करने से परहेज किया और उन्हें पुराना मित्र बताया।उन्होंने कहा, "वह मेरे पुराने मित्र हैं। लेकिन, राजनीति में परिस्थितियां बदलती हैं। अभी भी संस्थान (राज्यसभा सभापति) के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। लोग आते हैं और जाते हैं, लेकिन संस्थान बने रहते है और हमें उनका आदर करना चाहिए।"शरद यादव को अयोग्य करार देने का नोटिस सोमवार की रात करीब 10.30 बजे उनके निवास पर दिया गया। इस दौरान शरद यादव गुजरात के दौरे पर थे।यह पूछे जाने पर क्या वह सोचते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उनके उच्च सदन से निष्कासन में तेजी लाने का दबाव बनाया है, इस पर शरद यादव ने कहा, "मैं समझता हूं कि सभी तरफ से दबाव रहा होगा।"जनता दल युनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "लेकिन, मैं इसे निष्कासन के तौर पर नहीं देखता। मैं इसे एक विराम के तौर पर देखता है। अब मैं पूरी तरह से खुद को पार्टी की गतिविधियों में समर्पित करूंगा।"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में महागठबंधन को तोड़कर भाजपा से हाथ मिलाने के बाद शरद यादव, नीतीश से अलग हो गए। महागठबंधन में लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस व जनता दल युनाइटेड शामिल थी। नीतीश ने महागठबंधन से किनारा कर जुलाई-अगस्त में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया।

 

Tags: वरिष्ठ राजनेता शरद यादव ने गुरुवार को कहा कि उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य करार देने के

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD