Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

मेले देव संस्कृति के परिचायक व सांस्कृतिक धरोहर....किमटा

राऊगी में धूमधाम से मनाया पुनु मेला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 04 Dec 2017

जिला कुल्लू के राऊगी गांव में पुनु मेला बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। यह मेला मार्गशीर्ष की पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है। नाग देवता की अगुवाई में मनाए जाने वाले इस मेले में मुख्यतिथि के रूप में प्रेस क्लब ऑफ  कुल्लू के मुख्य एवं कानूनी सलाहकार राजीव किमटा रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ और मुख्यतिथि ने विधिवत तरीके से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यतिथि राजीव किमटा ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इन्हें संजोय रखना हम सब का परम कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज भी हमारी युवा पीढ़ी इस विरासत को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी देव संस्कृति को भी संजोय हुए है और तभी देवभूमि की संस्कृति को बनाए रखने में देवी-देवताओं की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू लेखनी के साथ साथ समाज सेवा के काम मे भी आगे हैं। 

प्रेस क्लब कुल्लू ने क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय अभियान छेड़ रखा है। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि पश्चिमी हिमालय को साफ सुथरा व हराभरा बनाए रखने में सहयोग करें ताकि हमारे ग्लेशियर बच सके और नदी नालों का पानी स्वच्छ रह सके। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ने फ्रेंड्स ऑफ  रिवर कार्यक्रम भी चलाया है। इस अभियान को भी कामयाब बनाने में जनता की सेवा अपेक्षित है। इस अवसर पर युवा विकास मंच राऊगी ने मुख्यतिथि का भव्य सवागत किया और प्रेस क्लब कुल्लू के हर सामाजिक कार्यक्रम को सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश की प्रसिद्ध कलाकार गीता भारद्वाज ने एक से बढ़कर एक हिमाचली गीत पेश करके जनता का खूब मनोरंजन करवाया। इसके अलावा कलाकार गोरा ठाकुर ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया। लोक गायक राजेंद्र वर्मा ने भी दर्शकों को खूब नचाया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत प्रधान गुडी देवी, समस्त पंचायत सदस्य, देवता कारदार अमरनाथ व युवा विकास मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: PRESS , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD