Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कांग्रेस एक सल्तनत, एक ही वंश राज करेगा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

धर्मपुर (गुजरात) , 04 Dec 2017

Last updated on: Dec 04, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जुबानी हमले करते हुए सोमवार को कांग्रेस पार्टी को एक सल्तनत बताया, जहां केवल एक ही परिवार राज कर सकता है। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस को गुजरात पसंद नहीं है और पार्टी गुजरात से नफरत करती है, इसलिए गुजरात के लोगों को चाहिए कि वे कांग्रेस को इसके लिए सबक सिखाएं।गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन मोदी ने कांग्रेस के गढ़ धर्मपुर के मलानपाड़ा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पिछले पांच दशकों तक शासन किया, क्या हमने कभी उनकी बदनामी की, उन्हें बदनाम किया? अन्य राज्यों का अपमान किया? लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा है, जब कांग्रेस के हर नेता ने गुजरात को कोसा नहीं हो। हमारा दोष क्या है? उन्होंने सरदार पटेल को कोसा। उनका दोष क्या था? यही कि उन्होंने देश की भलाई के लिए काम किया?"मोदी ने कहा, "इंदिरा गांधी ने हमारे मोरारजी देसाई को कई महीनों तक जेल में रखा। गुजरात के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? गुजरात को इन्हें सबक सीखाना चाहिए कि वे गुजरात का अपमान करना बंद करें। गुजरात कभी किसी की दया पर नहीं रहा।"कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बारे में मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने अब लाज-शर्म छोड़ दिया है। ऐसे लोग (राहुल) जिन पर अदालत में मुकदमे चल रहे हैं, जो जमानत पर बाहर हैं, ऐसे लोग जिन्हें हम जिला अध्यक्ष पद के लिए विश्वास नहीं कर सकते, अब उन्हें पार्टी में अध्यक्ष पद दिया जा रहा है। कांग्रेस में किस तरह की संस्कृति है।"मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के एक बयान का हवाला दिया। 

अय्यर ने कहा था, "क्या जब शाहजहां के स्थान पर औरंगजेब आया तो चुनाव हुए थे।"इस पर मोदी ने तंज कसते हुए कहा, "यह एक ऐसा सल्तनत है, जहां केवल एक ही परिवार के लोग शासन करते हैं। मेरे लिए जनता सर्वोपरि है। हम विकास के आधार पर वोट मांगते हैं। आपने 2002, 2007, 2012 पिछले सभी चुनाव देखें, जहां कांग्रेस ने भाजपा की सिर्फ सांप्रदायिक छवि बनाने की कोशिश की।"मोदी ने राहुल के मंदिर दौरे का उल्लेख करते हुए कहा, "सरदार पटेल और महात्मा गांधी की धरती की शक्ति देखिए कि 70 साल बाद उन्होंने इन स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है, लेकिन बेवकूफ नहीं बनेंगे। यह गुजरात का अपमान करने का षडयंत्र है और गुजरात इसे सहन नहीं करेगा।"मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता ने अब कांग्रेस को पहचान लिया है और उनका सफाया कर दिया है, उस पार्टी का, जिसने उत्तर प्रदेश में पांच दशकों तक शासन किया। अब कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि वे 2019 में मोदी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते और इसलिए उन्हें कहीं जाने की जरूत नहीं है। उनका निशाना गुजरात को बदनाम करने का है। कांग्रेस ने हमेशा लोगों को आपस में लड़ाया है, जनजातियों को आपस में लड़ाया है, शिक्षितों को अशिक्षितों से लड़ाया है, लेकिन गुजरात की जनता ने इस विध्वंसक पार्टी को नकार दिया है।"मोदी ने जनता से सवाल पूछने की अपनी शैली में कहा, "क्या आपने समाचार पत्रों में कहीं पढ़ा है कि मोदी ने खुद से पैसा लिया? अपने भाइयों या संबंधियों के लिए लिया? वहीं, दूसरी तरफ कोयला घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला हुआ? 

जब से मोदी दिल्ली में है, उसने इस तरह की लूट रोक दी है। इसके बजाए अब लोग पूछते हैं कि मोदी क्या लाए।"मोदी ने नोटबंदी पर कहा, "कांग्रेस नोटबंदी को लेकर मुझसे नाराज है। मुझे बताइए क्या आप नोटबंदी की वजह से मुझसे गुस्सा हैं?" लेकिन भीड़ से किसी तरह के जवाब का इंतजार किए बिना मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस के लोग चिंता में हैं कि उनके घोटाले का पैसा, भ्रष्ट कमाई चली गई। वे गुस्सा हैं कि मोदी ने हमें लूट लिया, लेकिन देश को लूटने वाले याद रखों कि मोदी आपसे पाई-पाई वसूल लेगा और इसे देश की आम जनता के लिए इस्तेमाल करेगा, क्योंकि यह पैसा देश का है।"मोदी ने कांग्रेस पर ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, "सभी पूर्ववर्ती सरकारों ने इन सभी समुदायों के लिए कुछ नहीं किया। जब हमारी सरकार बनी, हमने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। कांग्रेस ने इस विधेयक को राज्यसभा में लटका दिया। मुझे जाकर यह देखने की जरूरत नहीं है कि पिछड़ी जाति के लोग कैसे रहते हैं।"मोदी ने रैली के लिए उमड़ी भीड़ से भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, "मैं अपनी आंखों के सामने राज्य में 150 सीटें जीतने के लक्ष्य को साकार होते देख सकता हूं। आप सभी नौ दिसंबर को गुजरात के भाग्य का फैसला करेंगे और गुजरात को नापसंद करने वालों को सबक सीखाना होगा।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD