Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

मनीष सिसोदिया की भाजपा, कांग्रेस को चुनौती, दिल्ली की शिक्षा प्रगति का मुकाबला करें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Nov 2017

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भाजपा और कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकारों को दिल्ली की शिक्षा 'क्रांति' से मुकाबला करने की चुनौती दी। उन्होंने भाजपाशासित एमसीडी को भी अपने स्कूलों की तुलना दिल्ली सरकार के स्कूलों से करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार के किए कामों से प्रतिस्पर्धा करें। आज से शुरू करें और दो साल बाद तुलना करें। यह प्रतिस्पर्धा देश के बच्चों के लिए अच्छी साबित होगी, उन्हें अच्छे स्कूल मिलेंगे। राज्य के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 24 नवंबर को कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शिक्षा के सुधार के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में असफल रहे हैं, जबकि कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने भी दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि छात्रों की संख्या और उनके परिणाम पिछले तीन वर्षों में काफी नीचे गए हैं।सिसोदिया ने बुधवार को जवाबी हमला करते हुए कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस के नेतृत्व वाले राज्यों में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और निजी स्कूलों की संख्या बढ़ रही है।सिसोदिया ने कहा, "मैं इसकी सराहना करता हूं कि वे नेता शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे हैं जो हमेशा 'श्मशान' और 'कब्रिस्तान' के मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

"उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 'शिक्षा के क्षेत्र में कुछ भी नहीं किया' और निजी स्कूल को बढ़ावा दिया।शिक्षा विभाग के आंकड़ों के हवाले से उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दो वर्षो के कार्यकाल के दौरान 10वीं पास करने के बाद 12वीं तक पढ़ाई पूरी ना कर पाने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है। सिसोदिया ने कहा, " 2013-14 में 62,158 बच्चे 10वीं तक पढ़ने के बाद 12वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा घटकर 18,405 तक आ गया।"उन्होंने स्कूल में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किए गए खर्च में वृद्धि पर कहा कि 2012-13 में सरकार ने इस पर 210 करोड़ रुपये खर्च किए थे जो 2016-17 में उनकी सरकार में बढ़कर 1,229 करोड़ रुपये हो गए।सिसोदिया ने कहा, "हमने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे काम के तरीके में बदलाव किया है। जो स्कूल जीर्ण हो चुके थे, वहां हर साल सफाई की जाती है और पीने के पानी एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया है।"सिसोदिया ने कहा, "चार-पांच साल पहले जब हमने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात करना शुरू किया तो राजनीतिक संवाद जाति, धर्म से भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर स्थानांतरित हो गया। मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में शिक्षा राष्ट्रीय राजनीति में एक विषय बनेगी।"

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD