Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विराट कोहली ने हार के लिए बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट , 04 Nov 2017

Last updated on: Nov 04, 2017, 00:00 IST

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम की बल्लेबाजी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। किवी टीम ने दूसरे मैेच में भारत को 40 रनों से हरा दिया। मेहमान टीम ने कोलिन मुनरो की नाबाद 109 रनों की पारी के दम पर भारत के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने कहा, "न्यूजीलैंड ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। हमने मौकों को भुनाया नहीं, हां एक समय लग रहा था कि वह 235-240 तक पहुंचेंगे, लेकिन हमने उन्हें वहां तक जाने नहीं दिया जिसका श्रेय बुमराह और भुवी को जाता है।"भारतीय कप्तान ने कहा, "बल्ले से हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। जब आप 200 रनों का पीछा कर रहे हो तो आपके सभी बल्लेबाजों को स्कोर करना होता है या किसी एक बल्लेबाज को 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने होते हैं। मैंने अपनी पूरी कोशिश की। धौनी ने आखिर में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हमारा काम काफी मुश्किल था।"42 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलने वाले कोहली ने कहा, "हम टॉस हारे, इसके बाद हमने जो किया वो हमने चुना नहीं था। हम आज के दिन अच्छा नहीं खेल सके।"भारत के अधीकतर बल्लेबाज गलत शॉट चयन के कारण आउट हुए। कोहली ने कहा, "जब आप बड़े शॉट लगाने जाते हो तो यह होता है। यह कई बल्लेबाजों के साथ होता है जब वह अच्छे शॉट नहीं लगा पा रहे होते हैं। कई बार आप अच्छी फॉर्म में नहीं होते हैं, लेकिन आपके पास ज्यादा गेंद नहीं होती हैं। यह कई बल्लेबाजों के साथ होता है।"

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD