Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

गुजरात में सच और झूठ के बीच मुकाबला : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वलसाड (गुजरात) , 03 Nov 2017

Last updated on: Nov 03, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव को सच और झूठ के बीच लड़ाई बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी सच्चाई के साथ है, न कि भाजपा। राहुल ने कहा, "यह सच और झूठ के बीच लड़ाई है। एक तरफ गुजरात के लोग हैं, तो दूसरी तरफ पांच-10 उद्योगपति। मोदीजी और भाजपा के पास सबकुछ है, कई राज्यों में उनकी सरकारें हैं। उन लोगों के पास केंद्र में सत्ता है, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता है। उन लोगों के पास बहुत ताकत है। उन लोगों के पास पुलिस है।"उन्होंने कहा, "लेकिन कांग्रेस पार्टी गुजरात में जीतेगी, क्योंकि हम सच्चाई के साथ हैं। वे लोग सच्चाई का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। सच्चाई गुजरात के लोगों के दिलों में वास करती है।"कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "गुजरात में आज 30 लाख बेरोजगार हैं। मोदी ने प्रत्येक साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, जबकि केवल एक लाख लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार दिया जा रहा है। चीन में प्रतिदिन 50 हजार नौकरियां पैदा की जाती हैं। मोदी जी की सरकार में प्रतिदिन केवल 450 नौकरियां पैदा की जाती हैं।"उन्होंने कहा कि गुजरात में सभी समुदायों के लोग राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। चाहे वह पाटीदार हों, आदिवासी हो, दलित हों या फिर किसान।राहुल ने कहा, "गुजरात की सच्चाई भ्रष्टाचार, जमीन पर कब्जा, पाटीदारों पर हमला, उना में दलितों पर हमला, आदिवासियों की गरीबी और बेरोजगारी है।"उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने गुजरात के संसाधन जैसे धन, बिजली, पानी, जमीन को केवल पांच-10 उद्योगपतियों को दे दिया। सरकार ने एक कंपनी को नैनो कार के उत्पादन के लिए 33 हजार करोड़ रुपये दिए। इन 10-15 दिनों में मैंने 1,000 किलोमीटर की यात्रा की है, मुझे इस दौरान क्यों नहीं एक भी नैनो कार दिखी।"राहुल ने पूछा, "मैंने इसे कहीं नहीं देखा, सिर्फ गुजरात में ही नहीं, इसे आप कहीं नहीं देखेंगे। प्रश्न यह है कि..ये पैसे किसे दिए गए? क्या यह टाटा कंपनी को दिया गया, मुख्यमंत्री को या यह गुजरात के किसानों, मजदूरों और गरीबों को दिया गया।"

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD