Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

बिहार में विदेशी महिलाओं ने भी की छठ पूजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गया , 27 Oct 2017

बिहार में सूयरेपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ का शुक्रवार को समापन हो गया। खास बात यह कि छठ पूजा में राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल बोधगया में विदेशी श्रद्धालुओं की भी सहभािगता कई घाटों पर दिखी। पावन निरंजना (फल्गु) के तट पर विदेशी महिलाओं ने भगवान भास्कर की पारंपरिक तरीके से आराधना की और उन्हें अघ्र्य भी अर्पित किया। वैसे, सूर्य की पवित्रता के इस चार दिवसीय पर्व पर हजारों व्रतियों ने पावन निरंजना नदी में भगवान भास्कर को अर्पित किया, लेकिन केंदुई और बोधगया घाट पर विदेशी छठव्रती महिलाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बोधगया आए कई विदेशी पर्यटक लोक आस्था के इस पर्व के पारंपरिक रीति-रिवाजों को कैमरे में कैद करने को बेचैन दिखे, तो कुछेक विदेशी अपनी इच्छा को रोक न सके और इस पर्व की जानकारी प्राप्त करने के बाद भगवान भास्कर को जल अर्पित किए। कई विदेशी महिलाएं तो छठव्रत करने के लिए खासतौर से यहां आई थीं। ओसाका (जापान) से आए मीका हिरकवा ने बताया कि छठ पर्व की महिमा के बारे में जापान में भी लोगों ने सुना है। यहां के लोग पवित्र मन एवं स्वच्छतापूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाते हैं। उन्होंने कहा, "मैं और मेरी पूरी टीम जापान से यहां इस पर्व में शरीक होने के लिए आए हैं। यहां के लोगों का सूर्य के प्रति आस्था बहुत ही अनोखा है।" उनके साथ मीनाको यादी, नाक डिरोयुकी, सारी हराकावा, चुस्की काई, मेरेल टूशामी, मनामी निमुरा एवं सिद्धार्थ कुमार, देवेंद्र पाठक एवं हरिद्वार से आए योग शिक्षक तनु वर्मा भी टीम में मौजूद हैं।

इधर, केंदुई घाट में भी विदेशियों ने भगवान भास्कर की अराधना की और अघ्र्य अर्पित किया। हां विदेशी पर्यटकों द्वारा छठव्रतियों को पूजा के लिए सजाए गए सूप दान करते हुए भी देखा गया। विदेशी पर्यटकों का मानना है कि इस पर्व के जरिए भारत की संस्कृति को नजदीक से देखने को मिला। कई छठ घाटों पर विदेशी पर्यटकों द्वारा नारियल, फल आदि पूजा के सामान छठव्रतियों को दान दिया गया। छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और सप्तमी तिथि को इस पर्व का समापन होता है। पर्व का प्रारंभ 'नहाय-खाय' से होता है, जिस दिन व्रती स्नान कर अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी का भोजन करती हैं। इस दिन खाने में सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है। नहाय-खाय के दूसरे दिन यानि कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी के दिनभर व्रती उपवास कर शाम में स्नानकर विधि-विधान से रोटी और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद तैयार कर भगवान भास्कर की आराधना कर प्रसाद ग्रहण करती हैं। इस पूजा को 'खरना' कहा जाता है। इसके अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को उपवास रखकर शाम को व्रतियां टोकरी (बांस से बना दउरा) में ठेकुआ, फल, ईख समेत अन्य प्रसाद लेकर नदी, तालाब, या अन्य जलाशयों में जाकर अस्ताचलगामी सूर्य का अघ्र्य अर्पित करती हैं और इसके अगले दिन यानि सप्तमी तिथि को सुबह उदीयमान सूर्य को अघ्र्य अर्पित कर घर लौटकर अन्न-जल ग्रहण कर 'पारण' करती हैं, यानी व्रत तोड़ती हैं। 

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD