Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर

 

गुरुदासपुर की जीत ने बढ़ाई भाजपा की चिंता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

22 Oct 2017

पंजाब की गुरदासपुर संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है, जमीनी सच्चाई यह है कि इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद खुद कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम को भी नहीं रही होगी। इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। इस पर चार बार सांसद रहे विनोद खन्ना के अप्रैल में निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।यहां से सिने अभिनेता से राजनेता बने खन्ना लगातर जीतते आ रहे थे। लेकिन इस बार भाजपा की पराजय कई सवाल खड़े करती है। गुरुदासपुर में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत से पार्टी को एक नई उम्मीद बंधी है। इससे यह साबित हो गया है कि मोदी की सुनामी अब थम रही और कांग्रेस बुरे दौर से निकल कर अच्छे दिनों की तरफ कदम बढ़ा रही है। अब तक राहुल गांधी की चुटकी लेने वाली भाजपा की आंख खुली है। राजनीतिक समीक्षकों के अनुसार उपचुनाव में जीत कोई बड़ी मायने नहीं रखती, क्योंकि पंजाब में भाजपा और अकाली दल पूरी तरह बिखर गया है जबकि आपको जितना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए वह नहीं कर पाई। वहां दो बार से अकाली दल की सरकार थी। पंजाब नशे को लेकर काफी बदनाम हुआ। विकास भी उस तरीके से नहीं हुआ, जिसका नतीजा रहा पंजाब में कांग्रेस की वापसी हुई। वहां कांग्रेस की सरकार है, इसलिए यह जीत बहुत मायने नहीं रखती है। 

आम तौर पर यह देखा गया है कि जिसकी सत्ता रहती है उपचुनाव का परिणाम उसी की झोली में जाता है। लेकिन सिर्फ गुरुदासपुर के नतीजे से पूरे देश के सियासी मिजाज का अंदाज नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि यह परिणाम चौंकाने वाले हैं, इसलिए नहीं कि वहां कांग्रेस की जीत हुई है, बल्कि जय पराजय का यह अंतर काफी रहा है। अभी तक विनोद खन्ना जी जितने वोटों के अंतराल से जीतते आए थे उससे भी अधिक मतों से कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 1.93 लाख वोटों से अधिक के अंतर से चुनाव जीता है। भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया के 3.06 लाख वोटों की तुलना में कांग्रेस प्रत्याशी को 4.99 लाख वोट मिले। आम आदमी पार्टी को करीब 24,000 वोट ही मिले। 2014 में भाजपा के विनोद खन्ना के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा की 1.36 लाख मतों से हार हुई थी। यह जीत 1980 में सुखबंस कौर भिंडर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के रिकॉर्ड को भी तोड़ती है, जिन्होंने 1.51 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। लगभग 15.22 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 56 प्रतिशत ने इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 2014 के आम चुनाव में हुए 70 प्रतिशत मतदान के मुकाबले इस बार काफी कम मतदान हुआ। 

इस चुनाव परिणाम से यह साबित हो रहा है कि मोदी और भाजपा की नीतियों से लोगों का मोहभंग हो रहा है। क्योंकि यह चुनाव राज्यविधान सभा का चुनाव नहीं था। यह लोकसभा का उपचुनाव रहा जो सीधे मोदी की नीतियों से जुड़ा था। अगर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत बेहद कम मतों के अंतराल से होती तो यह सवाल लाजमी था कि वहां कांग्रेस की सत्ता है इसलिए नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं। लेकिन तकरीब दो लाख मतों के अंतराल से जीत केन्द्र की नीतियों के खिलाफ जाती है। क्योंकि एक तरह से यह भाजपा की परम्परागत सीट बन गई थी। यहां से दिवंगत खन्ना चार बार सांसद रह चुके थे।इस जीत से कांग्रेस और राहुल गांधी को नई उम्मीद बंधी है। क्योंकि मोदी की सुनामी के आगे कांग्रेस और राहुल गांधी टिक नहीं पा रहे थे। कांग्रेस शासित राज्यों पर भाजपा का कब्जा जारी है। अब तक उसका प्रभाव अठारह राज्यों तक फैल चुका है जबकि देश की सबसे बड़ी पार्टी लोकसभा में 44 के आंकड़े पर पहुंच गई। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भी भगवा का अभ्युदय हुआ। जहां यह माना जा रहा था कि मध्य भारत में भाजपा की जीत सम्भव है, लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर में उसका फैलाव सम्भव नहीं है लेकिन भाजपा और मोदी की लहर इस भ्रम को तोड़ने में कामयाब रही है। कांग्रेस की सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा हिमाचल प्रदेश को बचाना होगा। क्योंकि वहां कांग्रेस की सत्ता है जबकि भाजपा अपनी वापसी के लिए पूरी कोशिश में है। इसलिए पार्टी को गुरुदासपुर की जीत पर अधिक खुश होने की जरूरत नहीं है। अगर हिमाचल को राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस बचाने में कामयाब रहते हैं तो यह कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। 

इससे यह साबित होगा कि लोगों में मोदी का जादू और भाजपा की नीतियां बेअसर हो रही हैं। दूसरी सबसे बड़ी चुनौती गुजरात की जीत होगी। क्योंकि गुजरात के जिस विकास मॉडल को आगे कर मोदी ने सत्ता हासिल किया था वहां कांग्रेस की विजय के साथ यह तिलस्म टूट जाएगा। मोदी के केंद्र में आने के बाद गुजरात में अब कोई करिश्माई नेता नहीं दिखता है। आनंदी वेन पटेल के बाद वहां दूसरे चेहरे को कमान सौंपी गई है। गुजरात भाजपा कैडर में गुटबाजी से भी नहीं किया जा सकता है। दूसरी बात आगर कांग्रेस यहां वापसी करती है तो यह मोदी और अमित शाह के लिए बड़ी चुनौती होगी। उस स्थिति में कांग्रेस के लिए 2019 की राह आसान हो जाएगी और भाजपा को कड़ी टक्कर देने में वह कामयाब होगी। क्योंकि गुजरात में पटेल आरक्षण को लेकर हार्दिक पटेल भाजपा के लिए मुसीबत बन सकते हैं। यह पटेल अगड़ी जाति में आते हैं यह पटेलों की कुल आबादी का बीस फीसदी हैं। दूसरी बात नोटबंदी और जीएसटी से गुजरात के कपड़ा उद्योग पर काफी बुरा असर पड़ा है।जीएसटी की नीतियों के विरोध में वहाँ के व्यापरी सड़क पर उतर चुके हैं, लोगों का कारोबार नष्ट हो चला है। जिसकी वजह है लोग केंद्र कि सरकार से नराज हैं, मीडिया में जो बातें आ रहीं हैं उससे भी यह लग रहा है कि गुजरात में कांग्रेस-भाजपा को कड़ी चुनौती देने की स्थिति में है। दूसरी तरफ प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी लगातर गुजरात का दौरा कर रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री गौरव यात्रा में हिस्सा लेकर सरकार कि उपलब्धियों को गिनाया है। पीएम ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। हलांकि पार्टी ने इसे चुनावी चश्मे से न देखने की बात कही है लेकिन जमीनी सच्चाई यही है कि गुजरात की स्थिति बेहद अच्छी नहीं कही जा सकती। लेकिन लोकतंत्र का चुनावी ऊंट किस तरफ करवट लेगा कहा नहीं जा सकता है। लेकिन कांग्रेस की यह जीत बड़ा संदेश देने में कामयाब रही है। भाजपा के लिए यह चिंतन का वक्त है। क्योंकि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना बेहद जरूरी है।

 

Tags: Election Special , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD