Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद देश के विकास में बाधक : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेरठ , 07 Oct 2017

Last updated on: Oct 07, 2017, 00:00 IST

 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 108 बटालियन के 25वें स्थापना दिवस पर आयोतिज समारोह में कहा कि देश में समाज बांटने वाली ताकतें सक्रिय हैं, हमें देश को उनसे बचाना है। देश में दंगा व हिंसा रोकने के लिए गठित विशेष बल आरएएफ-108 बटालियन के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में राजनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और परेड की सलामी ली। राजनाथ ने कहा, "सांप्रदायिकता, जातिवाद और क्षेत्रवाद देश के विकास के लिए बाधक हैं। देश में आर्थिक प्रगति तभी होगी, जब सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद, जातिवाद और अराजकता को समाप्त किया जाएगा।" इस दौरान समारोह में जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अपनी कला का हुनर भी दिखाया।राजनाथ ने कहा कि उन्हें सभी बहादुर सिपाहियों, अधिकारियों पर नाज है। रैपिड एक्शन फोर्स सिल्वर जुबली समारोह के उपलक्ष्य पर डाक टिकट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि आरएएफ में नई बटालियन का गठन होगा। यह नई बटालियन पहली जनवरी से काम करने लगेगी।उन्होंने कहा कि आरएएफ ने कठिन से कठिन समय में संयम व नियम से काम किया है। कई बार परिस्थितियों के हिसाब से कठोर बल का भी प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किसी भी बल को हथियारों का नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहिए। रैपिड एक्शन फोर्स की महिला बटालियन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते ही सेंट्रल पुलिस में प्रमोशन लागू किया, जिसमें करीब 35,000 कॉन्स्टेबल को लाभ मिला।" उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि लड़ते हुए शहादत हासिल करने वाले हमारे जवान के परिवार को एक जनवरी, 2016 के बाद से ही कम से कम एक करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय सुरक्षा बलों को वर्दी की जगह प्रतिवर्ष 10,000 रुपये नकद दिए जाएंगे।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD