Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को देश की युवा पीढ़ी बना सकती है जनांदोलन - वीरेश शांडिल्य

चंडीगढ़ एसडी कॉलेज में एनएसएस के सेमिनार में सैंकड़ों छात्रों को किया वीरेश शांडिल्य ने संबोधित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 04 Oct 2017

Last updated on: Oct 04, 2017, 00:00 IST

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को देश की युवा पीढ़ी चाहे तो जनांदोलन बना सकती है जब इस देश में अरविन्द केजरीवाल को युवा पीढ़ी देश की राजधानी का मुख्यमंत्री बना सकती है तो देश में युवा पीढ़ी सफाई अभियान को भी जनांदोलन बनाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को पूरे विश्व में एक पहचान दे सकती है l उपरोक्त शब्द आज चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज में एनएसएस के सेमिनार में सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहे l शांडिल्य का कॉलेज में पहुँचने पर एनएसएस के कार्यक्रम आयोजक डॉ. देवी सिंह व डॉ. मन्नीप्रति व कॉलेज के छात्रों ने किया जोरदार स्वागत किया l शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा की युवा देश की रीढ़ की हड्डी है व युवा देश का भविष्य है युवा एक क्रांति व चिंगारी का नाम है उन्होंने कहाँ इतिहास इस बात का गवाह है की भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में फांसी के फंदे को चूमकर देश के युवाओं को आज़ादी की लड़ाई से जोड़ा था और अंग्रेजी हुकुमत की जडें हिला दी थी l उन्होंने कहा देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की सोच थी स्वच्छ भारत और उनकी सोच पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुहिम को जनांदोलन बनाने को लेकर प्रयासरत है और यह भी ख़ुशी की बात है की बापू भी गुजरात के थे और मोदी भी गुजरात के है l शांडिल्य ने कहा जैसे पृथ्वी,गगन सत्य है जैसे सूरज,चाँद,तारे सत्य है इसी तरह स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत एक नारा नहीं एक प्राकृतिक सत्य है यदि हम निरोग होंगे हमारा आसपास स्वच्छ होगा तो हम स्वच्छ होंगे l

शांडिल्य ने कहा जब हम घर से निकलते है तो नहा-धोकर तैयार होकर निकलते है यही व्यवस्था हमें अपने घर से लेकर मोहल्ले,शहर,जिला,प्रदेश व पूरे देश के प्रति रखनी चाहिए l साथ ही उन्होंने देश के डॉक्टरों से अपील की वह अपने अस्पतालों का वेस्ट सडकों पर ना गिराए क्योंकि उसमें हानिकारक कीटाणु होते है जो स्वच्छ पर्यावरण को खराब करता है व कई बिमारियों को जन्म देता है l वही शांडिल्य ने कहा की एसडी कॉलेज का नाम पूरे देश में है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान एक अहम सोच है और अगर चंडीगढ़ से इसकी शुरुआत होगी तो आवाज़-ए-हिंदुस्तान भी इस मुहीम में जुड़कर लोगों को जागरूक कर एक कारवाँ तैयार करेगा l इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर,जसमीत जस्सी,रविकांत शर्मा,राममेहर शर्मा,विक्की,शिवरंजन,लखविन्द्र साधापुर आदि मौजूद थे l इस अवसर पर डॉ देवी सिंह व डॉ मनीवृति ने वीरेश शांडिल्य को सम्मानित भी किया व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शांडिल्य का जोरदार स्वागत किया व उनके साथ उनकी आतंकवाद के खिलाफ मुहीम में जुड़ने का भी संकल्प लिया l वही वीरेश शांडिल्य ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की यदि मोदी चाहते है की देश में भ्रूण हत्या न हो तो उन्ही इसके लिए ब्रांड अम्बेसडरों की जरूरत नहीं बल्कि इसके लिए मोदी देश की बेटी की शिक्षा मुफ्त करने के लिए संसद में बिल लेकर आये की देश की बेटी जहाँ तक पढना चाहे वह डॉक्टर,इंजीनियर,वकील,जज उसकी तमाम शिक्षा का खर्च केंद्र सरकार करें उस दिन से भ्रूण हत्या बंद होनी चाहिए l यह जानकारी संगठन के कार्यालय से जारी प्रेस ब्यान में दी गयी l  

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD