Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

 

इजरायल तक पहुंच सकती है ईरान का नई मिसाइल : डोनाल्ड ट्रंप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 24 Sep 2017

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात को लेकर आगाह किया है कि ईरान ने जिस नई बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, वह इजरायल तक पहुंच सकती है। ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, "ईरान ने इजरायल तक पहुंचने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया है। वे उत्तर कोरिया के साथ भी काम कर रहे हैं।"उन्होंने कहा, "हमारे बीच जो एक समझौता है, वह काफी नहीं है।" उनका इशारा 2015 में ईरान और छह अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों के बीच देश (ईरान) के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित समझौते की ओर था। राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ईरान द्वारा खुर्रमशहर नामक नई मिसाइल का परीक्षण करने के बाद आई है, जिसकी मारक क्षमता दो हजार किलोमीटर है और जिसे शुक्रवार को तेहरान में एक सैन्य परेड के दौरान प्रदर्शित किया गया।मिसाइल का परीक्षण ईरान में एक अज्ञात जगह से किया गया और परीक्षण के कुछ घंटे बाद इसे परेड में प्रदर्शित किया गया। शनिवार को ईरानी टीवी चैनल प्रेस टीवी ने परीक्षण का एक वीडियो जारी किया। ईरान के हथियार कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी चेतावनी के बावजूद ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में खुर्रमशहर मिसाइल को प्रदर्शित किया गया। परमाणु समझौता जुलाई 2015 में ईरान और छह महाशक्तियों अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के बीच हुआ था, जिससे देश (ईरान) के विवादित परमाणु कार्यक्रम के 12 साल के संघर्ष का अंत हो गया था। 

 

Tags: Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD