Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला

 

भारत पेरिस समझौते से आगे जाकर काम करेगा :सुषमा स्वराज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 20 Sep 2017

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि प्रकृति के साथ सौहार्द्र के साथ रहना भारत की मूल प्रकृति है और हम पेरिस समझौते से आगे जाकर भी काम करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर मंगलवार को स्वराज ने कहा कि भारत मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझता है। भारत पेरिस समझौते से ऊपर उठकर और इसके आगे जाकर भी कार्य करेगा। हमारी प्रतिबद्धता भविष्य की पीढ़ियों के लिए है।उन्होंने कहा कि हम यूएनएसजी और संबंधित यूएन एजेंसियों खासकर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के परिप्रेक्ष्य में साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भारत की पहल पर 30 नवंबर, 2015 को यूएन कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज(सीओपी) पर्यावरण सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को लांच किया था। दोनों देशों ने सौर संसाधन गठबंधन देशों के रूप में अपनी विशेष ऊर्जा जरूरतों के महत्व पर बल दिया था।फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों की अध्यक्षता में आयोजित 'पर्यावरण समझौते पर एक अलग नेतृत्व सम्मेलन' में सुषमा ने कहा कि भारत पर्यावरण और विकास से संबंधित सभी वैश्विक चर्चा में हिस्सा लेता रहा है।उन्होंने कहा, "प्रकृति के साथ सौहार्द्रपूर्वक तरीके से रहना और खपत के लिए सतत ढांचा हमारे मूल स्वभाव में शामिल है।"

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD