Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

शेख हसीना ने रोहिंग्या कैंपों का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 12 Sep 2017

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को म्यांमार की हिंसा से बचकर आए विस्थापित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण के लिए कोक्स बाजार जिले में लगे रोहिंग्या शरणार्थी कैंपों का दौरा किया। अखबार 'द डेली स्टार' के मुताबिक, हसीना करीब 11.40 बजे सुबह में पहुंचीं और कैंपों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने शरणार्थियों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया।प्रधानमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री मोफज्जल होसैन चौधरी, आवास और लोक निर्माण मंत्री मोशर्रफ होसैन, भूमि राज्यमंत्री सैफुद्दीन चौधरी समेत अन्य नेता भी थे।रोहिंग्या लड़ाकों द्वारा 25 अगस्त को म्यांमार के राखिने प्रांत में एक जांच चौकी पर हमले के जवाब में म्यांमार की सेना द्वारा रोहिंग्या समुदाय के लोगों को देश से खदेड़ा जा रहा है। करीब 3,00,000 रोहिंग्या शरणार्थी भागकर बांग्लादेश पहुंचे हैं। कोक्स बाजार में हसीना ने कहा, "हमने मानवता के आधार पर उन्हें (रोहिंग्या शरणार्थी) आश्रय दिया है। 1971 में हमारे घरों को भी जलाया गया था। जब लोगों को कहीं जाने का रास्ता नहीं मिला तो वे भागकर भारत चले गए। इसलिए हम उनकी मदद के लिए अपनी क्षमता से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"प्रधानमंत्री ने म्यांमार की आलोचना करते हुए कहा कि वे लाखों रोहिंग्या को जबरदस्ती निकाल रहे हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि उन्हें म्यांमार वापस लौटाने का प्रबंध करें। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में रोहिंग्या को घर और छत मुहैया कराई जा रही है। मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करती हूं कि म्यांमार पर दवाब डालें कि वह रोहिंग्या लोगों को स्वीकार करे। हम एक पड़ोसी के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे।"

 

Tags: Sheikh Hasina

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD