Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें न मेयर, न जिम्मेदार सरकार, शहर का हुआ बुरा हाल 10,000 रुपए की रिश्वत लेता एसडीएम का स्टेनो विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू डीड राइटर और उसका सहायक 22,5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन आप का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन करोड़ पंजाबियों की पसंद 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार प्रवासियों के खिलाफ है कांग्रेस : संजय टंडन अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : संजय टंडन शहर के बीचों-बीच बाजारों में चले गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री मोदी की फतेह रैली का गवाह बने पटियाला के एक लाख से अधिक लोग पंजाब में बिजली को लेकर हाहाकार : विजय इंदर सिंगला आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही सहित सुपर्णा शर्मा व कई नेता भाजपा में शामिल पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल भगवंत मान जी, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना कब मिलेगा? : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री को लोगों को उनकी पार्टी के लिए मतदान के लिए डराने के बजाय यह बताना चाहिए कि वे देश को आगे कैसे लेकर जाएंगी : सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पूर्वी में चुनाव अभियान के दौरान राजा वड़िंग ने बदलाव की वकालत की 'जुमलेबाजों' और उनकी 'जुमलेबाजी' से सावधान रहें : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग श्री आनंदपुर साहिब की आवाज संसद में उठाऊंगा: डा. सुभाष शर्मा श्री आनंदपुर साहिब के बहुमुखी विकास के लिए डॉ. सुभाष शर्मा ने जारी किया संकल्प पत्र इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ द्वारा 10वें विश्व जल मंच पर संसदीय बैठक का आयोजन किया गया

 

नोटबंदी बाद 15.28 लाख करोड़ नोट वापस लौटे : आरबीआई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Aug 2017

पिछले साल नवंबर में लागू की गई नोटबंदी का बेहद कम प्रभाव पड़ने का खुलासा करते हुए आरबीआई ने बुधवार को कहा कि उस दौरान देश में प्रचलन में रहे 15.44 लाख करोड़ रुपये के प्रतिबंधित नोट में से 15.28 लाख करोड़ रुपये लोगों द्वारा नए नोट से बदलने के कारण प्रणाली में वापस लौट चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी सालाना रपट में कहा गया है, "सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर भविष्य के सुधार के अधीन 30 जून, 2017 तक प्राप्त एसबीएन का अनुमानित मूल्य 1,528 अरब रुपये था।"आरबीआई के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में प्रतिबंधित 1,000 रुपये के कुल 8.9 करोड़ नोट, जिसका मूल्य 8,900 करोड़ रुपये है, वह प्रणाली में वापस नहीं लौटा, जबकि उस समय प्रचलन में 1,000 रुपये के कुल 670 करोड़ नोट थे। प्रतिबंधित 1,000 रुपये के जो नोट वापस नहीं लौटे हैं, वे साल 2016 के आठ नवंबर से पहले प्रचलन में रहे कुल नोटों का महज 1.3 फीसदी हैं।नोटबंदी की घोषणा के दिन प्रचलन में कुल 17.97 लाख करोड़ नोट थे, जिसमें से 86 फीसदी या 15.44 लाख करोड़ नोट 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट की शक्ल में थे, जिन्हें अवैध घोषित कर दिया गया। केंद्रीय बैंक ने हालांकि प्रतिबंधित 500 रुपये के कितने नोट वापस लौटे, इसका अलग से आंकड़ा नहीं दिया है। नकली भारतीय मुद्रा (एफआईसीए) रपट में आरबीआई ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में कुल 7,62,072 नकली नोट पकड़े गए हैं, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान कुल 6,32,926 नकली नोट जब्त किए गए थे। आरबीआई ने कहा कि प्रचलन में जारी नोटों की संख्या में नोटबंदी के असर से इस साल 20.2 फीसदी की गिरावट आई है, जो 13.1 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, बैंकनोट की संख्या में हालांकि 11.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, क्योंकि छोटे नोट ज्यादा छापे जा रहे हैं और चलन में हैं। बयान में कहा गया है कि 2017 के मार्च तक 2,000 रुपये के नोट प्रचलन में जारी कुल नोट का 50.2 फीसदी थे। वित्त वर्ष 2016-17 में नए नोट छापने पर आरबीआई ने कुल 7,965 करोड़ रुपये खर्च किए।

 

Tags: RBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD