Tuesday, 28 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

बाढ़ पीड़ितों के लिए 'मसीहा' बने पूर्णिया के एसपी निशांत कुमार तिवारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पूर्णिया (बिहार) , 21 Aug 2017

बिहार में इस बार बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। खासतौर पर बिहार के सीमांचल जिले अररिया और पूर्णिया में बाढ़ की स्थिति भयावह है। पांच नदियों से घिरे पूर्णिया में पिछले सात दिनों तक भारी तबाही मचाने के बाद अब हालांकि नदियों के जलस्तर में गिरावट आने लगी है, परंतु बाढ़ पीड़ितों तक सहायता पहुंचाना अब भी एक चुनौती है। वैसे इस राहत और बचाव कार्य में केंद्रीय एजेंसी से लेकर राज्य की एजेंसी तक जुटी हुई है। लेकिन इस राहत कार्य में चर्चित नाम पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निशांत कुमार तिवारी का रहा है, जो इन बाढ़ पीड़ितों के बीच 24 घंटे उपलब्ध रह रहे हैं। जिले के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में इनकी छवि एक मसीहा के तौर पर उभर कर आई है।बाढ़ प्रभावित बायसी के बेलगछी गांव के रामलखन का परिवार तो पुलिस अधीक्षक निशांत तिवारी का मुरीद बन गया है। रामलखन कहते हैं कि बाढ़ आने के बाद से गांव में राहत और बचाव कार्य नहीं पहुंच पाया था। किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी एसपी तक पहुंचाई। उन्होंने कहा, "एसपी ने न केवल राहत और बचाव कार्य पहुंचाया, बल्कि वह खुद कमर भर पानी में गांव तक पहुंचे और राहत सामग्री पहुंचाई। 

वह बाढ़ पीडितों के लिए मसीहा बन गए हैं।"वैसे, बेलगछी के केवल रामलखन ही ऐसे नहीं हैं, जिनके लिए इस दुख की घड़ी में एसपी निशांत मसीहा बने हों, कई लोग आज निशांत की प्रशंसा कर रहे हैं। पूर्णिया में बाढ़ के दौरान राहत कार्य में मुस्तैद इस पुलिस अधिकारी की चर्चा हर जगह हो रही है। पूर्णिया के एसपी 12 अगस्त से प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत शिविरों में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं। वह न सिर्फ शिविरों में पीड़ितों के लिए बन रहे खाने की गुणवत्ता का निरीक्षण कर रहे हैं, बल्कि बाढ़ से पीड़ित लोगों के साथ खाना खाकर उनका मनोबल एवं साहस भी बढ़ा रहे हैं। पूर्णिया के जिलाधिकारी पी. क़े झा के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वह लगातार विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को लगातार अपने बीच पाकर पीड़ितों की पीड़ा तो कम तो हो ही रही है, विश्वास भी बढ़ रहा है। लालबालू गांव के सुरेंद्र भी मानते हैं कि ऐसे अधिकारी के आने के बाद लगता है कि अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने वाली। वैसे भी अधिकारियों के आने के बाद सुविधाएं भी खुद बढ़ जाती हैं।

निशांत ने रविवार को बाढ़ प्रभावित दुर्गम इलाकों का जायजा लिया था। उन्होंने बायसी में स्वास्थ्य केंद्रों का भी दौरा किया। जिलाधिकारी के साथ एसपी ने बाढ़ से टूट चुके पुल और सड़कों का भी जायजा लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम से भी मुलाकात की तथा राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश भी दिए।सोशल मीडिया पर एसपी और जिलाधिकारी दोनों के ही कामों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोग भी इनकी मेहनत और समर्पण की भावना से काफी खुश हैं और इनके काम के लिए दोनों अधिकारियों की प्रशंसा भी चारों ओर की जा रही है।वर्ष 2015 से पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे सामाजिक कार्यो में दिलचस्पी लेने वाले निशांत 'मेरी पाठशाला' भी लगाते हैं, जिसमें अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वे खुद गरीब बच्चों को शिक्षा देते हैं।गौरतलब है कि राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राज्य सरकार अभी 1358 राहत शिविर चला रही है, जिनमें करीब सवा चार लाख लोगों ने शरण ली है। साथ ही पांच जिलों में वायु सेना के हेलीकॉप्टर भी राशन गिरा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों से 7.21 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 2569 सामुदायिक रसोइयां खोली गई हैं, जिनमें बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

 

Tags: Weather , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD