Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा न्यायपालिका पर बोझ घटाने के लिए कार्यपालिका को अपना काम-काज सुधारने की नसीहत

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2017

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार के कार्यकारी विंग को अपनी कमर कसने और अपने काम-काज में सुधार लाने का आह्वान किया है ताकि न्यायपालिका पर बोझ को कम से कम किया जा सके।पंजाब और हरियाणा बॉर एसोशिएशन के प्रधान अनमोल रत्न सिद्धू की अध्यक्षता में एसोशिएशन के सदस्यों को संबोधन करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे मुद्दों पर लोगों को न्याय के लिए न्यायपालिका तक नहीं भगाना चाहिए। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस एस.जे. वज़ीफदार और अन्य सीनियर जज भी मौजूद थे।लोगों के कल्याण के लिए न्यायपालिका द्वारा किये गए कामों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यपालिका बहुत कम फ़ैसले लेती है और सभी अहम मुद्दे न्यायपालिका पर छोड़ देती है जिस क ारण  न्यायपालिका पर सीमा से अधिक बोझ पड़ता है।बार कौंसिल में पुस्तकालय और अन्य बुनियादी ढांचे का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बॉर कौंसिल द्वारा की गई वित्तीय सहायता की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये का योगदान देने का ऐलान किया और उन्होंने सूबे के वित्तीय संकट कारण इस को बढ़ाने में असमर्थता प्रकट की। उन्होंने कहा कि वकीलों को बढिय़ा पुस्तकालयों और अन्य चीजों की ज़रूरत है और उन्होंने सूबे की आर्थिक स्थिति सुधरने की सूरत में और अधिक योगदान देने का वायदा किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार पर 2.08 लाख करोड़ का कजर् और अन्य बड़े वित्तीय घाटे हैं जो उसको विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या है परन्तु उन्होंने केंद्र द्वारा सूबे से किये जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद किया। 

सूबे में बेरोजगारी, खेती संकट और आर्थिक पुनसुर्जिती को अपनी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह स्थिति बहुत चुणौतीपूर्ण है और इसके साथ प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तालमेल द्वारा कोशिशें किये जाने की ज़रूरत है।पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह द्वारा हमेशा ही प्रधानमंत्री के तौर पर पंजाब में अकालियों समेत सभी सूबों को मदद देना अपनी ड्यूटी समझने को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने याद किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपायी और मौजूदा प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी के प्रधान मंत्रियों की तरफ से सूबे की कांग्रेस सरकार के साथ भी उसी तरह का ही व्यवहार अपनाने पर तसल्ली प्रकट की।इससे पहले चीफ़ जस्टिस ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह के राजनैतिक कैरियर, फ़ौजी इतिहास संबंधी किताबों और अन्य लेखनियों संबंधी किये गए कामों की सरहाना की।मुख्यमंत्री ने चीफ़ जस्टिस की उपस्थिति में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की पुस्तकालय के नये डिजिटल सैक्शन का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सीनियर जजों और वकीलों के इलावा पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नन्दा, हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, सलाहकार बी.आई.एस. चाहल और राजनीतिक सचिव करन सेखों उपस्थित थे।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD