Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला

 

खनाग के पास परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, पांच की मौत, 8 घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 15 Aug 2017

कुल्लू से बागीपुल जा रही पथ परिवहन निगम की बस नंबर (एचपी-06-2553) बस उपमंडल आनी के तहत खनाग के पास माशनु नाला में गहरी खाई में गिर गई जिसमें पांच लोगों की मृत्य हो गई। मृतकों की पहचान गोयला देवी, गांव सेरी, डाकघर जीभी, टेकचंद गांव कराड़, डाकघर कंडूघाट, तहसील आनी, आदर्श गांव रूणा, डा. आनी, अनीता गांव मोग, डाकघर गवालपुर तहसील करसोग, मंजू, गांव धंबार, डा. खुन्न, तहसील आनी के रूप में की गई है। हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए जिन्हें आनी और बंजार के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उपायुक्त कुल्लू ने युनूस ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए है। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये, घायलों को 10-10 हजार और आंशिक रूप से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी प्रदान कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों में चंदन, मीनाक्षी, वेदप्रकाश, डैनी, तेजिंन, डिंपल, गोविंद, इंद्र सिंह शामिल है। आनी के विधायक खूबराम ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों से गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्हेांने जिला प्रशासन को घायलों को हरंसभव सहयता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD