Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

वीरभद्र सिंह ने की मानसून से हुए नुकसान की समीक्षा

अवरूद्ध सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Aug 2017

Last updated on: Aug 08, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में आज यहां मानसून से हो रहे नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को  फील्ड स्टाफ को सक्रिय करने के निर्देश, ताकि सेब सीज़न के दौरान यातायात को सुचारू बनाया रखा जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार के खतरे की चेतावनी तत्काल दी जानी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी सड़कों की युद्ध स्तर पर पुनर्बहाली सुनिश्चित बनाई जाए और वैकल्पिक मार्गों को क्रियाशील करने की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को पाईप लाईनों की तुरन्त मुरम्मत सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।श्री वीरभद्र सिंह ने कृषि व बागवानी विभाग को भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का आंकलन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरन्त तैयार करनी चाहिए, ताकि राज्य स्तर पर इसे संकलित कर समय पर केन्द्र सरकार को भेजा जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जल जनित रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए और ऐसा कोई मामला सामने आने पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने को भी कहा। 

मुख्यमंत्री ने आपातकाल में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बचाव उपकरण व प्रशिक्षित श्रमशक्ति तैयार रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में त्वरित कार्रवाई दलों को क्रियाशील करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि सभी मार्गों पर यातायात को सुचारू बनाए रखें तथा लोगों व सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब कोई मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो तो पर्यटकों तथा आम लोगों को जिला मुख्यालय में ही रोका जाना चाहिए, ताकि उच्च मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पैदा न हो।श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सभी जल विद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि पूर्व चेतावनी के बाद ही जलाशय से पानी छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जलाशयों व बांधों से पानी छोड़ने के चौबीस घण्टे पूर्व चेतावनी व सतर्कता का उचित प्रकार से प्रचार सुनिश्चित बनाना होगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य व विद्युत इत्यादि विभागों को कार्यों की तत्काल पुनर्बहाली के लिए 64 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है और आवश्यकता के अनुसार और राशि उपलब्ध करवाई जाएगी तथा कहा कि इस कार्य के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व व आपदा प्रबन्धन) श्री तरूण श्रीधर ने इस दौरान वर्षा से हुए नुकसान बारे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि गत सप्ताह के दौरान हुई भारी बारिश से प्रदेश में जनजीवन व सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान कुल 173 मौतें हुई, जिनमें 20 मौतें बाढ़, भू-स्खलन व बादल आदि फटने के कारण हुई है और शेष 153 मौतें सड़क दुर्घटना इत्यादि के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 124 भेड़ों बकरियां, गायों भैंसों व घोडां़े आदि पशुओं की भी मृत्यु हुई है। 

उन्होंने कहा कि मॉनसून के दौरान प्रदेश में सड़क नेटवर्क व पुलों व कल्वर्ट को हुए नुकसान को 291 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि पेयजल व सिंचाई योजनाओं का नुकसान 80 करोड़ रुपये और विद्युत अधोसंरचना को 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुमानित तौर पर इस मॉनसून के दौरान 380 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।श्रीधर ने कहा कि दो-तीन दिनों के दौरान 280 सड़कें क्षतिग्रस्त व अवरूद्ध हुई है, जिनमें से आज 200 यातायात के लिए खोल दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 740 योजनाएं अवरूद्ध हुई हैं, जिनमें से 540 को पुनर्बहाल कर दिया गया है।निदेशक बागवानी ने इस अवसर पर बताया कि सेबों की पेटियों की ढुलाई का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और अब तक विभिन्न मण्डियों को 19 लाख से अधिक सेब की पेटियां भेजी जा चुकी हैं।आईएमडी के प्रतिनिधि ने प्रदेश में हुई बारिश के बारे अवगत करवाया तथा कहा कि आगामी 5 दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों में भारी बारिश की संभावना है।मुख्य सचिव श्री वी.सी. फारका, पुलिस महानिदेशक श्री सुमेश गोयल, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विभाग के डी.जी. श्री एस.आर. मरढ़ी, मुख्य मंत्री के प्रधान सलाहकार श्री टी.जी.नेगी, सचिव स्वास्थ्य श्री प्रबोध सक्सेना, नगर निगम के आयुक्त श्री जी.सी. नेगी, विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन श्री डी.डी. शर्मा, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, निदेशक पशु पालन व कृषि विभाग के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD