Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

राजमाता मोहिन्द्र कौर को भावभिंनी विदायगी, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राजमाता की चिता को अग्रि दिखाई

पंजाब के राज्यपाल , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, अनेकों राजनीतिक नेता और आम लोगों द्वारा राजमाता को श्रद्धाजंलिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 25 Jul 2017

Last updated on: Jul 25, 2017, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अपनी माता  राजमाता मोहिन्द्र कौर की चिता को अग्रि दिखाकर उनको भावभिंनी विदायगी दी। राजमाता मोहिन्द्र कौर का आज शाही समाधों में अंतिम संस्कार कर दिया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनको अंतिम विदायगी दी।परिवार के पूर्वजों के श्मशान घाट 'शाही समाधों में राजमाता की चिता को अग्रि दिखाने से सारा माहौल आंसूओं में डूब गया। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अपने भाई मलविन्द्र सिंह और पुत्र रणईंद्र सिंह के साथ चिता को अग्रि दिखाई।इस मौके पर परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहनोई पूर्व केन्द्रीय मंत्री कंवर नटवर सिंह और मेजर कंवलजीत सिंह ढिल्लो भी अपने पुत्रों के साथ मौजूद थे। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पौते /दोहते निरवान सिंह, अंगद सिंह और यादविन्द्र सिंह भी अंतिम रस्मों में मौजूद थे।राजमाता की अंतिम विदायगी के समय विभिंन वर्गो और आम लोगों के भारी एकत्र के अतिरिक्त राजनीतिक, धार्मिक और प्रशासकीय नेता भी मौजूद थे। आज सुबह मोती महल में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी लोकप्रिय नेता राजमाता को भावभिंनी विदायगी दी।

राजमाता को श्रद्धाजंलियां भेंट करने वालों में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्द्र सिंह हुडडा,  पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भटटी, केबिनेट मँत्री ब्रहम महिन्द्रा, मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, साधू सिंह धर्मसोत, सांसद संतोख चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री  राजिन्द्र कौर भटटी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, मुख्यमंत्री के सलाहकार बीआईएस चाहल के अतिरिक्त शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना और हरविन्द्र सिंह सरना भी शामिल थे। इन के अतिरिक्त पंजाब के उच्च सिविल और पुलिस अधिकारियों ने भी दिवग्त आत्मा को श्रद्धाजंलि भेंट की।पार्टी मार्ग से उपर उठकर बहुत से प्रसिद्ध राजनीतिक नेता भी राजमाता मोहिन्द्र कौर को श्रद्धाजंलियां देने के लिए पहुंचे उनमें आप पार्टी सांसद धर्मवीर गांधी, अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटपुर, शिअद अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान, शिअद के विधायक परमिन्द्र सिंह ढींडसा, एनके शर्मा और त्रिणमूल कांग्रेस पंजाब ईकाई के नेता जगमीत सिंह बराड़ शामिल थे। इन सभी नेताओं ने दुखी परिवार के साथ अपना दुख सांझा किया और दिवग्त आत्मा को श्रद्धाजंलिया भेंट की।विभिंन सम्प्रदायों से संबंधित विभिंन धार्मिक नेताओं ने शाही समाधों में दिवग्त आत्मा की शांति के लिए अरदास की।इससे पहले राजमाता की अंतिम यात्रा मोती बाग महल से शुरू हुई ओर पटियाला के विभिंन मार्गो से होती हुई श्मशान घाटन पहुंची इस मौके पर विभिंन सड़कों पर खड़े बड़ी संख्या में लोगों ने राजमाता को अंतिम विदायगी दी। 

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह अपने भाई मलविन्द्र सिंह और पुत्र रणइंद्र सिंह और पौते/दोहते निरवान सिंह , अंगद सिंह और यादविन्द्र सिंह के साथ फूलों से लदी राजमाता को ले जाने वाली गाडी में सवार होकर संस्कार वाले स्थान पहुंचे। शाही समाधों में भावुक हुये अमरिंदर सिंह ने अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ अर्थी को कंधा दिया।राजमाता की अंतिम यात्रा मोती बाग महल से बाद दोपहर 1.20 से शुरू हुई और ठीकरी वाला चौंक , फुब्बारा चौंक , शेरावाला गेट, तवकली मोड़, धर्मपुरा बाजार, अनारदाना चौक , अदालत बाजार, किला चौंक , गुड मंडी और दाल दलिया चौंक से होती हुई शाही समाधों में पहुंची इस दौरान राजमाता अमर रहे, राजमाता अमर रहे के नारे चारो तरफ से गूज रहे थे।संस्कार मौके परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहनोई पूर्व केन्द्रीय मंत्री कंवर नटवर सिंह और मेजर कंवलजीत सिंह ढिल्लो भी अपने पुत्रों के साथ मौजूद थे। इस मौके पर महारानी परनीत कौर भी असहनीय गम में डूबे हुये थे।राजमाता अपने पीछे दो पुत्र अमरिंदर सिंह और मलविन्द्र सिंह व दो पुत्रियां हेमिन्द्र कौर पत्नी नटवर सिंह और रूपिन्द्र कोैर पत्नी मेजर ढिल्लो को छोड़ गये है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पुत्री जया इंद्र सिंह भी महल में अपनी मां रानी परनीत कौर के पास खड़ी थी और अपनी दादी के बिछौड़े में आंसू बहा रहे थे। रणइंद्र सिंह की बेटियां इनाइतइंद्र कौर और शेहरिन्द्र कौर भी इस मौके पर काफी दुखी थी।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD