Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नरेंद्र मोदी, नेतन्याहू ने हैफा में भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैफा (इजरायल) , 06 Jul 2017

Last updated on: Jul 06, 2017, 00:00 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को हैफा स्थित कब्रिस्तान पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हैफा स्थित इस कब्रिस्तान में प्रथम विश्व युद्ध में राष्ट्रमंडल सेना की ओर से लड़ते हुए शहीद हुए भारतीय जवानों की कब्रे हैं।मैसूर और जोधपुर लांसर्स रेजिमेंट ने 23 सिंतबंर 1918 को हैफा को जर्मनी व तुर्की की सेनाओं के कब्जे से आजाद कराया था।बेहद सादगीपूर्ण माहौल में मोदी व नेतन्याहू ने संयुक्त रूप से मेजर दलपत सिंह की याद में एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। मेजर दलपत सिंह जोधपुर लांसर्स रेजिमेंट के कमांडर थे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, "हैफा के नायकों को याद किया गया। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने मेजर दलपत सिंह की स्मृति पट्टिका का अनावरण किया, जिनकी बहादुरी की गाथाएं प्रचलित हैं।

"इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में सेवारत भारतीय सैनिक भी मौजूद थे। मोदी और नेतन्याहू ने कब्रिस्तान की आंगतुक पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए।तीन दिवसीय इजरायल दौरे के आखिरी दिन मोदी और नेतन्याहू साथ-साथ हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे।इसके बाद तेल अवीव जाते हुए वे एक समुद्र तट पर भी रुकेंगे जहां, मोदी के लिए सचल जल शोधन संयंत्र के मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा।तेल अवीव में दोनों नेता कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद मोदी इजरायल में भारतीय छात्रों से बातचीत करेंगे।भारत व इजरायल ने बुधवार को अपनी सामरिक साझेदारी को बढ़ाते हुए अंतरिक्ष सहयोग, जल प्रबंधन व कृषि सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD