Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें डीड राइटर और उसका सहायक 22,5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन आप का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन करोड़ पंजाबियों की पसंद 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार प्रवासियों के खिलाफ है कांग्रेस : संजय टंडन अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : संजय टंडन शहर के बीचों-बीच बाजारों में चले गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री मोदी की फतेह रैली का गवाह बने पटियाला के एक लाख से अधिक लोग पंजाब में बिजली को लेकर हाहाकार : विजय इंदर सिंगला आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही सहित सुपर्णा शर्मा व कई नेता भाजपा में शामिल पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल भगवंत मान जी, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना कब मिलेगा? : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री को लोगों को उनकी पार्टी के लिए मतदान के लिए डराने के बजाय यह बताना चाहिए कि वे देश को आगे कैसे लेकर जाएंगी : सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पूर्वी में चुनाव अभियान के दौरान राजा वड़िंग ने बदलाव की वकालत की 'जुमलेबाजों' और उनकी 'जुमलेबाजी' से सावधान रहें : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग श्री आनंदपुर साहिब की आवाज संसद में उठाऊंगा: डा. सुभाष शर्मा श्री आनंदपुर साहिब के बहुमुखी विकास के लिए डॉ. सुभाष शर्मा ने जारी किया संकल्प पत्र इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ द्वारा 10वें विश्व जल मंच पर संसदीय बैठक का आयोजन किया गया जीनगर समाज के लिए कलस्टर बनाकर रोजगार को देंगे बढ़ावा:एन.के.शर्मा मैं आज जो कुछ भी हूं वह सभी बरनाला निवासियों के सहयोग और समर्थन के कारण हूं: मीत हेयर

 

फ्रेंच गुयाना से भारत का संचार उपग्रह जीसैट-17 प्रक्षेपित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 29 Jun 2017

फ्रेंच गुयाना के कोरू से गुरुवार की सुबह एरियन 5 रॉकेट के जरिए भारत के आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-17 का प्रक्षेपण किया गया, जिसके साथ ही भारत ने अपने संचार उपग्रह के बेड़े में एक और उपग्रह जोड़ लिया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 'एरियनस्पेस' ने एक बयान जारी कर कहा कि 3,476 किलोग्राम वजनी उपग्रह जीसैट-17 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने मौजुदा 17 दूरसंचार उपग्रहों की संख्या में और विस्तार करेगा।एरियनस्पेस ने कहा, "पूर्वी 93.5 डिग्री पर कक्षा में स्थित यह उपग्रह जीसैट-17 सामान्य सी-बैंड और एक्सटेंडेड सी-बैंड के तहत फिक्स्ड उपग्रह सेवाओं तथा एस-बैंड और डाटा रिल के तहत मोबाइल उपग्रह सेवाओं तथा यूएचएफ बैंड के तहत अन्वेषण एवं राहत तथा बचाव सेवाओं सहित विभिन्न संचार सेवाएं प्रदान करेगा।"

एरियनस्पेस ने कहा कि उन्होंने अब तक इसरो के 21 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है। 1981 में एप्पल प्रायोगिक उपग्रह के प्रक्षेपण के साथ शुरू हुआ यह संबंध लगातार बढ़ रहा है।इसरो के एक बयान में कहा गया है कि उनकी कर्नाटक के हासन में स्थित मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (एमसीएफ) ने रॉकेट से अलग होने के तुरंत बाद जीएसएटी -17 का नियंत्रण संभाल लिया है।

उपग्रह की प्रारंभिक जांचों से पता चला है कि यह सामान्य रूप से काम कर रहा है।इसरो ने कहा, "इसके बाद उपग्रह के संचार पेलोड को शुरू किया जाएगा। कक्षा में स्थापित होने के बाद किए जाने वाले परीक्षणों के बाद जीसैट-17 परिचालन उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा।"

 

Tags: ISRO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD