Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

 

ओडिशा में राधा मोहन सिंह पर अंडे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 10 Jun 2017

युवा कांग्रेस की ओडिशा इकाई के सदस्यों ने मध्य प्रदेश में गोलीबारी में किसानों के मारे जाने के विरोध में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के वाहन पर अंडे फेंके। कृषि मंत्री पर अंडों से हमला तब किया गया, जब वह यहां राज्य अतिथिशाला से खुर्दा जिले के जतानी जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री 'सबका साथ, सबका विकास' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ओडिशा के दौरे पर हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में पुलिस की गोलीबारी में छह किसानों के मारे जाने के विरोध में काले झंडे भी दिखाए और विरोध-प्रदर्शन किया।घटना के बाद, पुलिस कमिश्नरी ने एक प्राथमिकी दर्ज की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लोकनाथ महारथी भी शामिल हैं।

पुलिस आयुक्त वाई.बी.खुरानिया ने कहा कि राजधानी की पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप माझी ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।माझी ने कहा, "अंडों से हमला उन्हें उनकी गलती का अहसास कराने के लिए किया गया, ताकि ओडिशा तथा देश के अन्य हिस्सों के किसानों की समस्याओं का समाधान हो।"भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि अंडों से हमला सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के आदेश पर किया गया, क्योंकि देश भर में हाशिये पर जाने के बाद कांग्रेस में उतनी ताकत नहीं बची है।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD