Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा न लेने की सूरत में आम आदमी पार्टी करेगी सूबे भर में रोष प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 03 Jun 2017

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब सरकार को चेतावनी देते कहा कि यदि रेत माफिया के आरोपों में घिरे कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा न लिया गया तो आम आदमी पार्टी आते दिनों में सूबे भर में रोष प्रदर्शन करेगी।प्रैस को जारी एक ब्यान में आम आदमी पार्टी के सूबा सह-प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले दिनों रेत के खढ्डों की हुई बोली में यह स्पष्ट तौर पर सामने आया है कि कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपनी बेनामी दौलत के द्वारा अपने करींदों के नाम पर रेत के खढ्डे प्राप्त किए हैं। इससे कांग्रेस के चुनाव से पहले भ्रष्टाचार प्रति जीरो सहनशीलता की फूंक निकल जाती है। यह सीधे तौर पर हितों के टकराव का मामला है क्योंकि राणा गुरजीत सिंह खुद पंजाब में सिंचाई मंत्री है।अरोड़ा ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही करने की बजाए कांग्रेस सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है और इस की पूर्ति के लिए उन्हों ने एक ऐसे रिटायर जज से जांच करवाने की बात कही है जिसकी राणा गुरजीत सिंह के परिवार के साथ पुराने संबंध है। उन्होंने कहा कि यह जांच सिर्फ प्रदर्शन मात्र है और इसका कोई प्रभाव नहीं होगा क्यों जो पैसों के लेने देने और धन के स्त्रोतों के बारे में जांच करना इस में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी तब तक संघर्ष करती रहेगी जब तक कि इस केस की सही ढंग के साथ जांच हो कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती। 

उन्होंने कहा कि सूबे के आम नागरिकों को सस्ते भाव पर रेत दिलाना आम आदमी पार्टी का मुख्य फर्ज है।अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी गठजोड इस भ्रष्टाचार के मुद्दे को लोगों की अदालत में लेकर जायेगा और यदि राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही न की गई तो सूबे भर में रोष प्रदर्शन किये जाएंगे। उन्होंने जानकारी देते कहा कि 5 जून को जालंधर में आम आदमी पार्टी के ऐम.ऐल.ए और चीफ विप सुखपाल सिंह खहरा और विधान सभा में विरोधी पक्ष के डिप्टी नेता सरबजीत कौर माणूके के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस उपरांत 8 जून को फरीदकोट में प्रो. साधु सिंह धरने का नेतृत्व करेंगे और 9 जून को विरोधी पक्ष के नेता ऐच.ऐस फूलका और विधायक बैंस भाई लुधियाना में धरना प्रदर्शन करेंगे। अरोड़ा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान भगवंत मान 12 जून को गुरदासपुर में धरने प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और इसी तरह ही 14 जून को रोपड़ में ऐम.ऐल.ए कंवर संधू और अमरजीत सिंह संधोआ के नेतृत्व में प्रदर्शन किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सभी प्रदर्शन डिप्टी कमिशनर के दफ्तर के समक्ष प्रात:काल 10 बजे से शुरू होंगे और इनमें आम आदमी पार्टी के विधायकों के बिना अन्य सूबा स्तरीय नेता और वर्कर बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सूबे में कुदरती स्त्रोतों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगा। 

 

Tags: Aman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD