Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सेंट पीटर्सबर्ग , 02 Jun 2017

Last updated on: Jun 02, 2017, 00:00 IST

पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे देश आतंकवादियों को हथियार, पैसा तथा संचार सुविधाएं प्रदान करते हैं और उन्होंने मानवता को विनाश से बचाने के लिए सभी देशों से 'अच्छे और बुरे आतंकवाद' की सोच से ऊपर उठने का आह्वान किया। मोदी ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (एसपीआईईएफ) में भारत की रूस से नजदीकी तथा चीन के साथ मतभेद के संबंध में एक सवाल के जवाब में सीमा पार से आतंकवादियों के समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा, "आतंकवाद पर चल रही चर्चाओं पर गौर कीजिए। आतंकवादी हथियार नहीं बनाते, कुछ देश उन्हें मुहैया करा रहे हैं। वे नोट नहीं छापते, लेकिन कुछ देश निश्चित तौर पर उन्हें यह मुहैया करा रहे हैं। उनके पास दूरसंचार प्रणाली और सोशल मीडिया भी नहीं है, कुछ लोग निश्चित तौर पर उन्हें यह मुहैया करा रहे हैं।"मोदी ने कहा, "कुछ देश..अच्छा आतंकवाद, बुरा आतंकवाद, मेरा आतंकवाद, तुम्हारा आतंकवाद की बात करते हैं। उन्हें इस तरह की विचारधारा से बाहर निकलना चाहिए। यह मूल तौर पर मानवता और मानवता की सुरक्षा का मुद्दा है। तभी हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सक्षम हो पाएंगे।

"भारत के सन् 1980 से आतंकवाद से जूझने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था, जब दुनिया को आतंकवाद के बारे में कुछ नहीं पता था। कुछ लोगों का सोचना था कि यह कानून एवं व्यवस्था से जुड़ा मसला है। लेकिन बाद में लोगों को यह अहसास होना शुरू हुआ कि यह कानून एवं व्यवस्था से कुछ अधिक है और तब उन्होंने इसकी पहचान आतंकवाद के रूप में की। लेकिन अभी भी उनकी सोच है कि इससे उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा, "लेकिन 9/11 के बाद पूरी दुनिया को मालूम पड़ा कि आतंकवाद क्या है और यह कितना खतरनाक है। इसके लिए सीमा मायने नहीं रखती। इसका अपना कोई मुल्क नहीं है। जहां भी मानवता है, उसका विनाश करने के लिए आतंकवाद वहां मौजूद है।"प्रधानमंत्री ने कहा कि इन हालात में समय की मांग है कि देश तथा मानवतावादी ताकतों को इसपर बहस शुरू करनी चाहिए और इस बुराई से लड़ने के लिए साथ आना चाहिए।फोरम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के समक्ष आतंकवाद को लेकर एक प्रस्ताव बीते 40 वर्षो से पड़ा है।उन्होंने कहा, "आतंकवाद की परिभाषा पर अभी भी बहस हो रही है। आतंकवादी कौन है और किसे आतंकवादियों का समर्थक माना जाना चाहिए? दुनिया का विचार उनके बारे में क्या होना चाहिए। 40 वर्ष बीत गए। हर कोई चिंता जता रहा है, लेकिन प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हो रही। मैं खुश हूं कि कल राष्ट्रपति पुतिन ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि रूस संयुक्त राष्ट्र में उस प्रस्ताव को उठाएगा।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD