Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

आप ने मिश्रा के आरोपों को नकारा, बताया भाजपा की साजिश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2017

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंत्रिमंडल और पार्टी से बर्खास्त किए गए कपिल मिश्रा द्वारा रविवार को लगाए गए पार्टी चंदों में अनियमितता के नए आरोपों को खारिज किया है। आप नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आप को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि है कि पार्टी ने सभी नियमों का पालन किया है।संजय सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार आप को खत्म करना चाहती है तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल को बदनाम करना चाहती है।संजय सिंह ने कहा, "यह आप की मान्यता और पंजीकरण रद्द करने की साजिश है, जिसमें भाजपा का पूरा हाथ है। कपिल मिश्रा जो भी कहते हैं, भाजपा वही दोहराती है और भाजपा जो कहती है, वही कपिल मिश्रा दोहराते हैं। भाजपा के नेता जब भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे, डाकू गब्बर सिंह अहिंसा की बात कर रहा हो।"संजय ने पार्टी पर चंदों को लेकर अनियमितता के संबंध में मिश्रा द्वारा दिखाए गए चेक की वैधता पर भी सवाल उठाए।

संजय ने कहा, "35-35 करोड़ रुपये के चेक दिखाए गए। किसी ने नहीं पूछा कि ये चेक आए कहां से। फर्जी चेक दिखाए गए। यह तो कोई भी कर सकता है। यहां तक कि मैं भी भाजपा के नाम पर जारी 70 करोड़ रुपये के चेक दिखा सकता हूं। भाजपा नेताओं से मैं कहना चाहता हूं कि वे मिश्रा के कंधे पर रखकर बंदूक चलाना बंद करें।"संजय ने कहा कि राजनीतिक चंदों से जुड़ी अनियमितता के खिलाफ जारी अदालत के आदेश से बचने के लिए भाजपा ने तत्काल प्रभाव से कानून ही बदल डाला।संजय ने सवालिया लहजे में कहा, "भाजपा और कांग्रेस ने अपने चंदों की 70-80 फीसदी धनराशि के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। बीते 10 वर्षो के दौरान यह राशि कुल 1,000 करोड़ रुपये के बराबर बैठती है। 

उनका कहना है कि चंदे की यह 70-80 फीसदी धनराशि अज्ञात स्रोतों से मिली। वे स्रोतों का खुलासा करने को तैयार नहीं हैं कि क्या यह राशि हवाला के जरिए आई या विदेशी कंपनियों या संगठनों के जरिए।"संजय ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था में 14.5 लाख करोड़ रुपये की राशि पुराने नोटों के रूप में मौजूद थी, लेकिन बैंकों में कुल 17 लाख करोड़ रुपये जमा हुए।उन्होंने कहा, "यह 2.5 लाख करोड़ रुपये किसके थे? क्या यह राशि भाजपा की थी, कांग्रेस की थी या आतंकवादियों की थी? भारतीय रिजर्व बैंक भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रही। व्यापक भ्रष्टाचार के बावजूद सरकार चुप्पी साधे हुए है।"

 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD