Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

कालका में लगाया निरंकारियों ने रक्त दान शिविर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कालका , 07 May 2017

Last updated on: May 07, 2017, 00:00 IST

सत्गुरू माता सविन्द्र हरदेव जी महाराज की असीम कृपा से आज सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउडेशन की तरफ से यहां स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन माननीय श्रीमति लतिका शर्मा, विधायक, कालका हलका ने किया।लतिका ने वहां स्वेच्छा से रक्त दान करने आए रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि निरंकारी मिशन का देश और समाज में विशेष योगदान है । इस शिविर में 50 महिलाओं सहित 236 श्रद्धालुओं ने रक्त दान किया । इस अवसर पर डिप्टी मेयर नन्दा भी उपस्थित थे। निरंकारी मिशन चण्डीगढ ज़ोन के ज़ोनल इन्चार्ज डा.बी.एस.चीमा, एडिशनल ज़ोनल इन्चार्ज डा0 श्रीमति जे.के.चीमा इस अवसर विशेषतौर पर पहुंचे । डा. श्रीमति चीमा ने बताया कि पुरे भारत वर्ष में 1986 से 2016 तक 30 वर्षों में निरंकारी मिशन द्वारा 5,046 रक्त दान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें 8,69,161 युनिट श्रद्धालुओं द्वारा रक्त दान किया जा चुका है। इस कैम्प में पंचकुला क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक श्री एस. एल. बासी, पिंजौर के मुखी श्री जगदीश राम, श्री अशोक बैंस, श्री गिरीश मेहता और शहर के गणमान्य सज्जनों ने भी इस कैम्प में आकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। कैम्प का संचालन चण्डीगढ़ के सैक्टर 32 में स्थित गवर्नमैंट मैडिकल कालेज एवं अस्पताल के डा0 राकेश कुमार की अध्यक्षता में आई 18 सदस्यों की टीम ने किया । कालका युनिट के सेवादल के संचालक श्री अशोक बतरा ने इस अवसर पर आए सज्जनों, श्रद्धालुओं व रक्तदाताओं का दिल से स्वागत किया। अन्त में सभी गुरू का लंगर ग्रहण कर अपने अपने निश्चित स्थानों पर लौट गए ।

 

Tags: NIRANKARI , BLOOD CAMP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD