शाम ने महिलाओं से कल्याणकारी स्कीमों का सम्पूर्ण लाभ लेने के लिए कहा
अखनूर में 110 लाभकारियों के मध्य सिलाई मशीने वितरित की
Web Admin
5 दरिया न्यूज (अनुभव सूरी)
जम्मू , 10 Dec 2013
Last updated on: Dec 10, 2013, 00:00 IST
पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियत्रंण मंत्री शाम लाल शर्मा ने अखनूर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह के दौरान 110 एससी/एसटी महिलाओं एवं लडकियों में सिलाई मशीने वितरित की। सम्बंधित लाभकारी समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित विभिन्न स्थलों के कटिगं एवं टेलरिंग केन्द्रों मे प्रशिक्शण प्राप्त कर रही है तथा मशीनें वितरण के माध्यम से उनका स्कील विकास के साथ आत्मनिर्भरता भी बढे़गी।समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण किया जा रहा तथा जो महिलाएं ग्रामीण एवं दूर दराज़ क्शेत्रों मे रहती है उनके लिए बहुत सी कल्याणकारी स्कीमें शुरू की गई है। उन्होंने लाभकारियों से कहा कि वे अपना सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने के लिए सम्बंधित स्कीमों का लाभ लें । उन्होंने सरपंचों एवं पंचों से कहा कि वे गरीब एवं समाज के पिछडे वर्गो से सम्बंधित महिलाओं को लाभकारी सकीमों का लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें प्रेरित करें।उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न व्यवसायिक केन्द्र अलग अलग स्थलों मे खोले । उन्होंने ऐसे ही जागृति कैम्पों का आयोजन ग्रामीण जनसंख्या को इन स्कीमों का लाभ देने हेतु आयोजित करनें के लिए कहा।