Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन

 

चंदन गीतों के जरिए बांट रहीं गांधी के संदेश

चंदन तिवारी
चंदन तिवारी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 30 Apr 2017

अपनी लोक गायकी से देश-दुनिया में ख्याति पा चुकीं गायिका चंदन तिवारी गांधी के चंपाराण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर गीतों के माध्यम से गांधी के संदेश और उनके विचार युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश में लगी हैं। उनकी 'गान्ही जी' श्रृंखला को लोग खूब पसंद भी कर हे हैं। बिहार के भोजपुर जिला के बड़कागांव में जन्मी और झारखंड के बोकारो में पली-बढ़ी चंदन तिवारी आज लोक गायकी में किसी पहचान की मोहताज नहीं। 25 वर्षीय चंदन गांव की गलियों से गाने ढूंढ़ती हैं और उसे अपनी आवाज में पिरोती हैं। उनका कहना है, "मैं शास्त्रीय और लोकगीतों का मिलान कर रही हूं और गांव के ठेठ कलाकारों के संग विलुप्त विधाओं पर नए तरह के प्रयोग कर रही हूं। गांव के ठेठ विलुप्त गीतों को फिर से सामने लाने की कोशिश में हूं।" एक कार्यक्रम में भाग लेने पटना आईं चंदन ने अपनी आगे की योजना के बाबत आईएएनएस को बताया। 

उन्होंने कहा, "गांव के लोकगीतों से भटक चुकी युवा पीढ़ी के बीच लोककथा गीतों को लेकर जानेवाली हूं। लोग इसे आज पसंद भी कर रहे हैं।" अपनी मां रेखा तिवारी की लोक गायकी से प्रेरित होकर इस क्षेत्र में कदम रखने वाली चंदन दूरदर्शन, आकाशवाणी, ई-टीवी, महुआ, बिग मैजिक टीवी के साथ कई निजी एफएम में नियमित प्रस्तुति दे चुकी हैं। चंदन का खास शो 'पुरबिया तान' जबरदस्त रूप से हिट रहा है। बकौल चंदन, "पुरबिया तान के तहत मैंने 'बेटी चिरैया के समान', 'वॉयस ऑफ गंगा-वॉयस फॉर गंगा', 'राधा रसिया', 'भिखारीनामा', 'महेंद्र मिसिर' के गीतों को लेकर 'पुरबिया उस्ताद', 'निर्गुनिया राग', 'बसंती बयार', 'किसान गीत', 'गंगा गीत', 'राम विवाह', 'नदी गीत', 'बाल गीत', 'जनगीत' वगैरह की पूरी श्रृंखला तैयार की है।" उन्होंने बताया, "गान्ही जी' के गीत खासे लोकप्रिय हैं। वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में उन्होंने सबसे पहले 'गान्ही जी' गीत गाए जो आज सभी युवाओं की पसंद बन गए हैं। उसी से प्रभावित होकर गान्ही श्रृंखला शुरू की।" 

इंडिया हैबिटेट सेंटर, बीएचयू के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत भवन में 'पुरबिया तान' का खास शो कर चुकीं चंदन ने बताया कि उन्होंने गांधी जी पर 50 से 60 गीतों की एक श्रृंखला तैयार करने की योजना बनाई है।आमतौर पर अपने गीतों को वेबसाइटों पर रिलीज करने वाली चंदन ने गांधी जी के गीतों की श्रृंखला की सीडी बनाकर मुफ्त में लोगों को बांटने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि इससे सभी तरह के लोगों तक गांधी के संदेश और विचारों को पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 'गान्ही जी' श्रृंखला में सभी गीतों में भोजपुरी और अवधी का सम्मिश्रण है, जिसमें गांधी के देश में हाल में आई समस्याओं को गीत के माध्यम से लोगों के सामने परोसा गया है। भोजपुरी गानों का जिक्र करने पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, "एक से एक मीठे और मधुर गीत समय के थपेड़े में गुम हो चुके हैं। लोक से गीत लेकर लोक को लौटा रही हूं।"

शारदा सिन्हा और भरत शर्मा की परंपरा को आगे बढ़ाने वाली चंदन तिवारी का मानना है कि गांवों में अलिखित गानों का भंडार है, जो नई पीढ़ी में 'ट्रांसफर' नहीं हो रहा है। उन गानों को फिर से जीवित करने की जरूरत है।पुरबिया लोक संगीत में प्रसिद्धि पा चुकीं चंदन अब तक अपराजिता सम्मान, झारखंड नागरिक सम्मान, गाजीपुर का लोक सम्मान जैसे महत्वपूर्ण सम्मान पा चुकी हैं। उनका मानना है कि भोजपुरी के नाम पर हाल की फिल्मों में जो कुछ परोसा गया, उसने भोजपुरी की छवि खराब की है। वह हालांकि यह भी कहती हैं कि इसका भविष्य ज्यादा नहीं है।गंगा बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर चंदन का गीत 'नदिया धीरे बहो' बेहद लोकप्रिय हुआ है। इसमें उन्होंने नदी की पीड़ा बयां करने के साथ उसे बचाने की अपील भी की है।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD