Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

अब्दुल हक खान ने ग्रामीन क्षेत्रों में पलास्टिक पर सख्ती से रोक लगाने पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 29 Apr 2017

Last updated on: Apr 29, 2017, 00:00 IST

ग्रामीन विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि ग्रामीन क्षेत्रों में पलास्टिक के थैलों पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए तथा इसका उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए।मंत्री ने यह बात आज ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्शा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्शता करत हुए कही।बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने सम्बधित अधिकारियों को सभी विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।मंत्री ने अधिकारियों को जिला स्तर पर विभिन्न आरडीडी योजनाओं जिनमें आईएवाई, मनरेगा, आरएचएस, एसजीएसवाई, स्वच्छ भारत अभियान तथा आईडब्ल्यूडीपी शामिल हैं, की पूरी देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। हक खान ने अधिकारियों पर पारदर्शिता बनाये रखने तथा ग्रामीण क्शेत्रों में केन्द्र एंव राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बल दिया।ठोस कूड़ा प्रबंधन पर बोलते हुए मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को प्रत्येक ब्लाक के एक पंचायत में शैड का निर्माण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए इस संदर्भ में एक कमेटी गठित करने के लिए भी कहा।

मंत्री ने इंटिग्रेटिड वाटरशैड मैनेजमैंट प्रोग्राम (आईडब्ल्यूएमपी) के तहत उपलब्धियों की समीक्शा भी की तथा सम्बंधित अधिकारियों को सभी जिलों में परियोजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए विभाग के साथ एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा।उन्होंने मनरेगा की सम्मिलिती में कार्यो को शुरू करने के लिए प्रभावशाली योजनाऐं बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को ढांचे के अलावा रोजगार लोगों के विकास पर  अधिक ध्यान देने को भी कहा।एनआरएलएम निदेशक द्वारा मंत्री को जानकारी दी गई कि लाईवलीहुड मिशन उम्मीद को लागू करने के लिए विभिन्न आधुनिक कदम उठाये गये हैं। इसके अतिरिक्त मंत्री ने सम्बंधितों को राज्य के ग्रामीण तथा दूरदराज के क्शेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एनआरएलएम योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करने को कहा।ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज सचिव निर्मल शर्मा, एनआरएलएम मिशन निदेशक जी.एन.कस्बा, आरडीडी निदेशक आर.के. भटट, ग्रामीण स्वच्छ निदेशक ए.आर. गस्सी, जम्मू संभाग के सुप्रिटैंडिंग इंजंीनियर तथा सभी एसीडी, जम्मू संभाग के कार्यकारी अभियंता तथा डीपीओ इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Abdul Haq Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD