Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

अरविंद केजरीवाल की सत्ता की भूख से आप हारी : अन्ना हजारे

अन्ना हजारे
अन्ना हजारे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Apr 2017

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के प्रति उनकी भूख के कारण ही आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली नगर निगम चुनाव हारी। बीते 23 अप्रैल को हुए निगम चुनाव के लिए मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है और लगातार तीसरी बार वह दिल्ली के तीनों निगमों पर सत्ता बरकरार रखने में सफल होती दिख रही है।अन्ना ने कहा, "लोगों ने उन्हें जनादेश दिया था और उनके पास एक मौका था कि वह दिल्ली को एक मॉडल राज्य बनाएं, जिसकी देखादेखी पूरा देश करे। लेकिन सत्ता बुरी चीज है। एक बार जब आपको कुर्सी मिल जाती है, तो आपकी सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली के लिए काम करने के बजाय उन्होंने पंजाब तथा गोवा की सत्ता पर कब्जा करने के ख्वाब देखने शुरू कर दिए। उनके पास जल्दबाजी करने का कोई कारण नहीं था।"अन्ना ने कहा, "लेकिन उन्हें जल्दबाजी थी और तब लोगों ने महसूस किया कि उनके दिमाग में केवल सत्ता है न कि समाज और देश।"अन्ना हजारे ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के केजरीवाल के आरोपों को भी खारिज कर दिया और कहा कि वास्तव में आप के नेताओं की कथनी व करनी के बीच अंतर से लोगों का उनके प्रति मोह भंग हो गया।उन्होंने कहा, "उनकी करनी, कथनी के हिसाब से नहीं थी..यही कारण है कि लोगों का उनपर से भरोसा उठ गया। उनके नेता आत्मविश्लेषण की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसा उन्हें पहले ही कर लेना चाहिए था। अब इसकी क्या जरूरत है?"

 

Tags: Anna Hazare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD