Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

लक्ष्य के करीब पहुंचकर हारना निराशाजनक : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Apr 2017

Last updated on: Apr 25, 2017, 00:00 IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि टीम का राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ सोमवार रात हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 28वें मैच में लक्ष्य के इतने करीब आकर हार जाना निराशाजनक है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पुणे ने मुंबई को तीन रनों से हरा दिया। पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन रोहित की टीम इसे हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। रोहित ने कहा, "लक्ष्य के इतने करीब पहुंचकर हार जाना निराशाजनक है। 

हमें लगा कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और जीत के लिए हर प्रकार का प्रयास किया, लेकिन मैच को समाप्त न कर पाना सच में निराशाजनक है।"इस मैच में मुंबई के लिए सबसे अधिक रन रोहित ने ही बनाए थे। उन्होंने 39 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 58 रन बनाए। उन्होंने कहा, "मैं अपनी टीम के प्रदर्शन की अधिक आलोचना नहीं करना चाहता। हमने मध्य ओवरों में अपने विकेट गंवाए और यहीं वो गलती थी, जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे। अब हमें इस हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा। जयदेव उनाकट ने पुणे के लिए अंत में अच्छी गेंदबाजी की।"

 

Tags: IPL , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD